फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: One thousand new showrooms and shops have opened between to Corona in Meerut

एक्सक्लूसिव: कोरोना से उबरा बाजार... यूपी के इस जिले में एक हजार खुले नए प्रतिष्ठान

Sat, 10 Oct 2020 12:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: One thousand new showrooms and shops have opened between to Corona in Meerut
नई दुकानें खुलीं - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से बाजार उबर रहा है। चरणबद्ध तरीके से हुए अनलॉक के बाद हर क्षेत्र में व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। यही नहीं, मेरठ शहर में नए एक हजार के आसपास व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हैं।

विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजारों में गारमेंट्स, फुटवियर, ग्रॉसरी आइटम के नए शोरूम तो कॉलोनियों और मोहल्लों में किराना की दुकान, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया और मेडिकल स्टोर खुले हैं। व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अनलॉक के पहले चरण में ऑटोमोबाइल सेक्टर ने रफ्तार पकड़ी। मोबाइल शॉप का पुराना स्टॉक खत्म हो गया। दो माह में शहर में करीब एक लाख लैपटॉप बिक गए। लग्जरी और दैनिक वस्तुओं की मांग बढ़ने से संपूर्ण बाजार पुन: उठ खड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


शास्त्रीनगर क्षेत्र में खुले सर्वाधिक शोरूम
शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी ने बताया कि क्षेत्र में 40 के आसपास छोटे बड़े शोरूम खुले हैं। बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि हमारे बाजार में तीन मोबाइल शोरूम खुले हैं। कुछ नए शोरूम नवरात्र में खुलेंगे। सदर व्यापार मंडल के महामंत्री अमित बंसल ने बताया कि सदर, बांबे बाजार, आबूलेन पर काफी नए शोरूम खुले हैं। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री संजीव जिंदल और मंत्री अंकित गुप्ता ने बताया कि शहर के गली मोहल्ले और कॉलोनियों में भी 500 से अधिक परचून की दुकानें खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों की घटी ब्याज दर
एसबीआई छावनी मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर हरीश वाधवा ने बताया कि बैंक की ब्याज दर लगातार घट रही हैं। योनो एप्लीकेशन से एप्लाई करने पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत कम हो जाता है। वर्तमान में हाउसिंग लोन या टॉपअप लोन 6.95 प्रतिशत, कार लोन 7.25 से 7.75 प्रतिशत, पर्सनल लोन 10.60 प्रतिशत, बिजनेस लोन नौ प्रतिशत फर्म की रेटिंग के आधार पर दिया जाता है।

30 शोरूम बंद हुए, फिर खुले
शहर में लॉकडाउन के बाद बड़ी कंपनियों के शोरूम बंद हुए। व्यापारी नेता अमित बंसल ने बताया कि आबूलेन, बांबे बाजार में मुख्य रूप से वो शोरूम बंद हुए जो किराए पर चल रहे थे। कंपनियों ने लॉकडाउन में किराया देना बंद कर दिया। इनकी संख्या 20-30 के आसपास होगी। हालांकि अनलॉक के बाद उन्हीं कंपनियों के शोरूम बड़े स्तर पर खुल गए हैं। 

आरबीआई की पॉलिसी रही अनुकूल
कोरोना महामारी में रेपो रेट अब का तक सबसे निचले पायदान चार प्रतिशत पर है। सीए अनुपम शर्मा ने बताया कि महामारी में आरबीआई की मोनेटरी पॉलिसी आम जनता के हित में रही हैं। रेपो रेट घटने से बैंक की ब्याज दर भी घट जाती हैं। लोन लेने वालों की संख्या बढ़ती है। बाजार में कैश आता है और मांग भी बढ़ने लगती हैं। त्योहारी सीजन में व्यापारी और ग्राहक सभी को इसका लाभ मिल रहा है। 

उधार खत्म, होम डिलीवरी शुरू
संयुक्त व्यापार संघ (अजय गुट) के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच व्यापारियों ने शहर में होम डिलीवरी और ऑनलाइन सेल करना सीख लिया है। गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन भी बनाए हैं। हर कॉलोनी में कारोबारी 40 से 50 घरों में फोन कॉल पर राशन और अन्य जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुट) के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के अनुसार बाजार में उधार देना अब लगभग खत्म हो गया है। ऐसे में लोगों की खरीद की सीमा बढ़ी है, जिसके चलते बिक्री और खरीद में भी तेजी आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed