एक्सक्लूसिव: तीन दिन में पश्चिमी यूपी और एनसीआर से मानसून की विदाई के आसार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
पश्चिमी यूपी के जिलों से अगले तीन दिन में मानसून की विदाई के आसार बन रहे हैं। बताया गया कि इस वर्ष बारिश का दौर मई में शुरू हुआ लेकिन मानसून जून में आया। शुरुआत में हुई देरी की भरपाई सितंबर में हुई बरसात ने कर दी।
विस्तार
पश्चिमी यूपी और एनसीआर के जिलों से अगले 48 से 72 घंटे में मानसून की विदाई के आसार बन रहे हैं। छह वर्षों में यह दूसरी बार है जब मानसून अक्तूबर में विदा होगा। इस बार मानसून जमकर और 20 दिन ज्यादा भी बरसा।
इस वर्ष बारिश का दौर मई में शुरू हुआ लेकिन मानसून जून में आया। शुरुआत में हुई देरी की भरपाई सितंबर में हुई बरसात ने कर दी। पश्चिमी यूपी और एनसीआर में आमतौर पर 17 सितंबर से दक्षिण पश्चिमी मानसून की वापसी पश्चिमी राजस्थान से होने लगती है। इस बार छह अक्तूबर से मानसून की वापसी शुरू हुई है। अगले दो से तीन दिन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एनसीआर से वापस चला जाएगा। मौसम का मिजाज गुरुवार से ही बदलना शुरू हो गया था। दिन में आसमान में कभी बादल तो कभी धूप का असर बना हुआ था। रात में मौसम में नमी बढने लगी है। अभी दिन में उमस के चलते मौसम गर्म बना हुआ है।
यह होता है मानसून
भारतीय कृषि प्रणाली अनुंसधान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार हिंद महासगार एवं अरब सागर की और से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली तेज हवाओं को मानसून कहा जाता है। इस दौरान भारत, पाकिस्तान, बंग्लादेश में तेजी से बारिश का दौर शुरू हो जाता है। जिसके बाद यह अलग-अलग दिशाओं में राज्यों की और बढ़ता है। कहीं पर लोकल स्तर पर सपोट अधिक होने के कारण ज्यादा भी हो जाता है, तो कहीं पर कम भी रह जाता है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश
बीते वर्षों में मानसून की वापसी
28 सितंबर 2020
9 अक्तूबर 2019
29 सितंबर 2018
27 सितंबर 2017
15 सितंबर 2016
पिछले वर्षों में मानसूनी सीजन में हुई बारिश
वर्ष जून जुलाई अगस्त सितंबर
2016 58.1 288.4 85.4 40.9
2017 92.7 126.1 90.1 202.6
2018 37.4 329.1 145 206.3
2019 1.8 235.3 186.4 72.7
2020 29.5 221.1 131.3 19.3
2021 63.5 384.3 171.7 221.2
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: बहू पिंकी पर ताबड़तोड़ वार करने वाला ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में उगलेगा पूरा सच
खेती पर अच्छा असर
इस बार मानसून मेरठ ओर आसपास के जनपदों में अच्छा रहा है। मेरठ में 635 मिमी के औसत के मुकाबले 839 मिमी बारिश हुई है। मानसूनी सीजन में करीब 20 दिन ज्यादा बारिश हुई है। सितंबर की बारिश ज्यादा हुई है, जो आगामी फसलों के लिए भी लाभकारी रहेगी। इस बार मानसून अच्छा रहने से कृषि पर भी इसका अच्छा लाभ मिलेगा। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि