फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Abhiyan: Eyes pelting stones waiting for the last installment, three thousand houses did not get the roof

अमर उजाला अभियान : आखिरी किस्त के इंतजार में पथरा रहीं आंखें, तीन हजार मकानों को नहीं नसीब हुई छत

Mon, 15 Nov 2021 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Nov 2021 03:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तकरीबन तीन हजार परिवारों को अपने मकानों की छत का इंतजार है। किस्त के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद मकान निर्माण पूरा होने की अभी उम्मीद नहीं जगी है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan: Eyes pelting stones waiting for the last installment, three thousand houses did not get the roof
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान का निर्माण तो शुरू हो गया, लेकिन घर पूरा करना मुश्किलों भरा हो गया है। करीब तीन हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने पहली किस्त के बाद मकान की नींव भर दी है। महीनों से यह परिवार अब दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कोई खुली छत के नीचे रह रहा है, तो कोई पन्नी डालकर। किसी ने किराए के मकान में ठिकान बनाया है। तो कोई पड़ोसी के मकान में शिफ्ट हुआ है। किस्त के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद मकान निर्माण पूरा होने की अभी उम्मीद नहीं जगी है। कुल पात्र लाभार्थी 18145 हैं, जिनमें से 15110 को ही दूसरी किस्त का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन


केस-एक
मकान पर नहीं छत, कैसे गुजरे रात
पुरकाजी निवासी शहाजहां का कहना है कि मकान मंजूर हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी किस्त नहीं आई है। उनका कहना है कि परिवार बार-बार चक्कर काट रहा है। बारिश के दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब ठंड आ गयी है, मकान पर छत नहीं है। पन्नी डालकर रह रहे हैं। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

केस-दो
दूसरी किस्त में लटक गया आशियाना
पुरकाजी के मोहल्ला जाटान निवासी आशिक इलाही ने बताया कि पहली किस्त आ गई है, लेकिन अभी तक दूसरी किस्त नहीं मिली है। जिससे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनका परिवार दूसरी जगह रहा है और महीने गुजर गए हैं। अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई इस और  ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है।

इनकी भी तो सुनिए
- शहर के कृष्णापुरी निवासी प्रदीप वर्मा का कहन है कि सवा साल से मकान के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक पहली किस्त नहीं आई। प्लाट खाली पड़ा है और परिवार किराए के मकान में रह रहा है। अधिकारी बार-बार आश्वासन दे रहे हैं।
- भैसी गांव के सुनील कुमार का कहना है कि परिवार कच्चे मकान में रह रहा है। सवा साल पहले सर्वे कराया गया। उन्हें भरोसा दिया गया था कि मकान बनाया जाएगा, लेकिन अब तक मकान नहीं मिला। 
- शहर के लद्दावाला निवासी सलीम का कहना है कि आवास के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक पहली किस्त भी नहीं मिली है। पालिका और विकास भवन के चक्कर काट चुका हूं। परिवार किराए के मकान में रह रहा है।

हमसे साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed