फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Abhiyan Education: Corona period self-study is helping students in 2022 exams

अमर उजाला अभियान शिक्षा: कोरोनाकाल में की सेल्फ स्टडी का अब हो रहा फायदा, खुशी से परीक्षा देने पहुंच रहे छात्र

Fri, 08 Apr 2022 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Apr 2022 12:45 PM IST
सार

कोरोनाकाल में छात्रों की मुश्किलें कुछ कम नहीं थी। परीक्षा लगातार टलने की खबरों से छात्रों की पढ़ाई खराब हो रही थी। लेकिन इस दौरान की गई सेल्फ स्टडी का असर अब देखने को मिल रहा है। छात्र खुश होकर परीक्षा देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education: Corona period self-study is helping students in 2022 exams
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण ने आमजन को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में छात्रों के लिए कोरोना का समय चुनौतीपूर्ण रहा। कोरोनाकाल के कठिन समय को याद कर दसवीं के छात्र-छात्राएं भावुक हो जाते हैं। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के समय उनके पास संसाधन नहीं थे। 
विज्ञापन


छात्र बोले स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण उन्हें सेल्फ स्टडी पर ही निर्भर रहना पड़ा। स्कूल बंद होने से पढ़ाई का नुकसान तो हुआ ही, साथ ही मानसिक तनाव भी हो गया। अब सब सामान्य है। बोर्ड परीक्षा में भले ही 70 प्रतिशत कोर्स में से प्रश्नपत्र आ रहा हो, लेकिन तैयारी तो पूरी करनी ही होती है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाकर अच्छा महसूस कर रहे हैं, प्रमाणपत्र साथ लेकर परीक्षा देने आते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लगा बोर्ड परीक्षा इस बार भी नहीं होंगी
कोरोना की तीसरी लहर भी बढ़ने लगी थी, लग रहा था पिछले साल की तरह इस साल भी परीक्षाएं रद्द हो जाएंगी। - आर्यांश, 10वीं छात्र

 

अमर उजाला

Amar Ujala Abhiyan Education: Corona period self-study is helping students in 2022 exams
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : अमर उजाला
हार नहीं मानी, सेल्फ स्टडी की
कोरोना के कारण मानसिक तौर पर कमजोर तो हो रहे थे। स्कूल जाने को नहीं मिल रहा था, लेकिन हमने हार नहीं मानी और सेल्फ स्टडी जारी रखी। - अंकुर, 10वीं छात्र

मास्क लगाकर आते हैं

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से लेकर अंत तक मास्क लगाकर रखते हैं। भले ही कोरोना खतरा टल गया हो, लेकिन हम आज भी अलर्ट हैं। - विवेक कुमार, 10वीं छात्र
परीक्षा देना अच्छा लग रहा

यह भी पढ़ें: शावक का दर्द : मां से जुदा हुआ शिंभी, अधिकारियों ने गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए किया रवाना

परीक्षा देना अच्छा लग रहा है
कोरोना के समय पढ़ाई की चिंता के साथ, खुद की जान बचाना भी चुनौती बन गया था। अब सब सामान्य है तो परीक्षा देना भी अच्छा लग रहा है। - मनीष, 10वीं छात्र

वैक्सीन प्रमाणपत्र साथ लाते हैं
कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हुई तो हिम्मत आई। परीक्षा केंद्र पर वैक्सीन का प्रमाणपत्र साथ लाते हैं। - मनु, 10वीं छात्र

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed