अलवर सामूहिक दुष्कर्म: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, कलक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले में अनुसूचित जाति की महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने गए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को गिरफ्तार किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर मानव श्रंखला बनाकर जाम लगा दिया और राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया एवं जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर मानव श्रंखला बनाकर जाम लगा दिया और राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोहित राज गौतम ने कहा कि अलवर में 26 अप्रैल को अनुसूचित वर्ग की महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतनी बड़ी घटना के बावजूद राजस्थान सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों के साथ जयपुर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने न्याय मांगने गए लोगों पर लाठियां फटकारीं और चंद्रशेखर के साथ कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय मुकेश मिश्र को सौंपा। जिसमें उन्होंने राजस्थान सरकार को बर्खास्त किए जाने, घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने, आरोपियों को फांसी दिए जाने, घटना को छिपाने वाले डीजीपी, डीएम, एसएसपी, थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर उन पर मुकदमा चलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रभारी प्रवीण गौतम, अजय गौतम, टिंकू कपिल, प्रशांत, विशाल, रॉकी, विपुल गौतम, विनय खुराना शामिल रहे।
अलवर कांड के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
डॉक्टर अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अलवर में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों पर कार्रवाई किए जाने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।
यूनियन के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद ने कहा कि अलवर के गाजी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा अनुसूचित वर्ग की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी वीडियो बनाकर वायरल भी की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। राष्ट्रीय प्रचारक ममता शिवा एवं अमरीष चौटाला ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में नफे सिंह, शिमोन गौतम, हिमांशु गौतम, शुभम कर्णवाल, अमित गौतम, पुनीता गौतम, इंद्रपाल, डाक्टर अमर गौतम, सुशील कुमार शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/