फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of crop destruction due to stubble dust, complaint to SDM

Meerut News: पराली की धूल से फसल बर्बादी का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Sat, 16 May 2026 07:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 16 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Allegations of crop destruction due to stubble dust, complaint to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। टाउन हॉल रोड निवासी विक्की सैनी ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को शिकायत पत्र देकर गंगनहर तहसील रोड के पास पराली कटाई से उड़ रही धूल के कारण फसलों के नुकसान और राहगीरों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया है। शिकायत में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता विक्की सैनी ने बताया कि गंगनहर तहसील रोड के पास कुछ लोग सड़क किनारे कटर मशीन लगाकर पराली काट रहे हैं। आरोप है कि मशीन से उड़ने वाली धूल आसपास के खेतों और सड़क तक पहुंच रही है, जिससे खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हो रही है। छात्रों को भी परेशानी होती है। विक्की सैनी का आरोप है कि जब उन्होंने और अन्य किसानों ने इसका विरोध किया तो संबंधित लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

मामले में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मनोज, जियाउर्रहमान, विकास, नवनीत, ललित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed