फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All these facilities will be available at home by government app in Meerut

सुविधा की बात: सिर्फ एक क्लिक पर घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं, मोबाइल में डाउनलोड करें यह सरकारी एप

Sat, 16 Jul 2022 08:09 PM IST
कपिल kapil सागर कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी
सागर कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Jul 2022 08:09 PM IST
सार

एक सरकारी एप के जरिए आप घर बैठे ही कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपको सिर्फ एक क्लिक करना है। जानिए आखिर पूरी प्रक्रिया क्या है।

विज्ञापन
All these facilities will be available at home by government app in Meerut
शशिभूषण उपाध्याय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगर घर में एसी खराब हो गया है या पानी की पाइप लाइन में दिक्कत है या फिर आपको एक अच्छा हेयर कट चाहिए तो इसका समाधान एक क्लिक पर हो सकता है। प्रदेश सरकार के सेवा मित्र पोर्टल और एप पर यह सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके जरिए कुशल युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


सेवा मित्र एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिले की कई सेवा प्रदाता निजी कंपनियां भी इससे जुड़ने लगी हैं। इसके साथ ही किसी भी क्षेत्र में कुशल युवा सेवामित्र पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस पोर्टल पर एसी सर्विस एंड रिपेयर, कारपेंटर, आईटी हार्डवेयर एंड सर्विसेज, मैन पावर सर्विस, प्रिंटिंग सर्विस, आरओ रिपेयर, सैलून फॉर मैन, वेल्डिंग एंड फेब्रिकेशन की सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां तक कि एप पर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। 
विज्ञापन


मेरठ जनपद में सात कंपनियां ऑन बोर्ड, 62 ने कराया पंजीकरण 
सेवा मित्र एप पर अभी तक मेरठ की सात कंपनियां ऑन बोर्ड हो चुकी हैं, जो ग्राहकों को घर बैठे सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अभी तक 62 कंपनियां पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। जबकि 328 कुशल कामगारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक

उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। निजी एप पर ही लोग यह सुविधाएं लेते हैं, जबकि सरकार सभी सुविधाएं प्रदान करा रही हैं। पिछले महीनों में अभी तक मेरठ की कुल 48 बुकिंग हुई हैं, जिसमें से 33 रद हो गई और चार एक्टिव बुकिंग है। इसके अलावा 11 लोग बुकिंग कर सेवाएं ले चुके हैं।

सरकारी कार्यालयों में एप से ही ली जाएंगी सुविधाएं
सहायक निदेशक ने बताया कि शासन स्तर से एप को प्रमोट करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि इस एप से ही सेवा लें। 

कंपनी और कुशल युवा करा सकते हैं पंजीकरण
सेवा मित्र पोर्टल से जुड़ने के लिए कोई भी कंपनी या कुशल युवा अपना पंजीकरण कराकर सेवा प्रदाता बन सकते हैं। कंपनियों को पंजीकरण करने के लिए सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। इसके बाद ऑन बोर्डिंग करने से पहले कंपनी और विभाग के बीच एक एमओयू भी साइन किया जाता है। वहीं, कुशल कामगार यानि स्किल्ड वर्कर को पंजीकृत होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सर्टिफाइड होना जरुरी है। पंजीकरण करने वाले के पास आईटीआई या अन्य संस्थान का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed