फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All schools of 1st to 12th will be closed till may 31 by order of Meerut DM

गर्मी का कहर: DM ने दिए आदेश; यहां 31 मई तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, पढ़िए लोगों को कब मिलेगी राहत

Mon, 27 May 2024 08:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2024 08:04 PM IST
सार

Meerut News : भीषण गर्मी के चलते मेरठ में डीएम ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। अब ऐसे में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। पढ़िए यूपी में लोगों को गर्मी से कब राहत मिलेगी।

विज्ञापन
All schools of 1st to 12th will be closed till may 31 by order of Meerut DM
मेरठ में 31 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और अधिक लू चलने की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशों का पालन करते हुए यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के बारहवीं तक के स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


इस समय कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं, जिनको गर्मी के चलते पांच दिन के लिए बंद करने के निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन

वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और मान्यता प्राप्त स्कूलों की 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुटि्टयां रहेंगी। बीएसए आशा चौधरी का कहना है कि 20 मई से स्कूलों में अवकाश चल रहा है। 17 जून को स्कूल खुलेंगे।

नौतपा में और तपेगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती
नौतपा में अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती और तपेगी। आगामी दो जून तक राहत के आसार नहीं है। तापमान बढ़ने से गर्मी के कारण दिनभर शहारवासी हलकान रहे। दिनभर चली लू से लोग घरों में कैद रहे।

विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दिन भी भीषण गर्मी के कारण सुबह से शाम तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पास पहुंच गया है। दिनभर उमस व लू ने शरीर को झुलसाए। भीषण गर्मी में कूलर व एसी भी जवाब देने लगे हैं, वहीं बिजली के नखरे भी बढ़ने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को प्रदूषण में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई।

वहीं, मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 203 पहुंच गया, जबकि जयभीम नगर 194, गंगानगर 237, पल्लवपुरम 183, बेगमपुल 210, दिल्ली रोड पर एक्यूआई 225 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो जून तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। लू और दिन में सूरज की तपिश के बीच अभी राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed