{"_id":"62f5fddc8c97ca01c04777fc","slug":"alert-issued-in-western-up-after-terrorist-input-and-meerut-divided-into-five-zones-and-15-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले का इनपुट: पश्चिमी यूपी में अलर्ट, पांच जोन और 15 सेक्टरों में बंटा शहर, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले का इनपुट: पश्चिमी यूपी में अलर्ट, पांच जोन और 15 सेक्टरों में बंटा शहर, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
Fri, 12 Aug 2022 12:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:58 PM IST
सार
आतंकी इनपुट के बाद पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मेरठ शहर को पांच जोन और 15 सेक्टरों में बांट दिया गया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी गतिविधियों के इनपुट के बाद पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत कई जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए एलआईयू और मेरठ पुलिस ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व होटलों में सघन चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को पांच जोन में बांटा गया है। वहीं अबकी बार 15 अगस्त को ड्रोन से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में आतंकी इनपुट मिलने के बाद से पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन पहले से ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक: नाले में मिली युवती की सिर कटी लाश, देखने वालों की जुटी भीड़, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल के निर्देश पर बागपत, मेरठ और गाजियाबाद समेत जोन के सभी जनपदों में अबकी बार ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। वहीं एसएसपी रोहित कुमार सजवाण के मुताबिक, अब एलआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बस अड्डे, होटलों, ढाबों और रेलवे स्टेशनों में सघन चेकिंग अभियान भी शुरू करा दिया गया है। पुलिस टीम के साथ बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड भी साथ रहे। गाजियाबाद पुलिस को खासतौर पर अलर्ट किया गया है।