फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   alert in zone

जोन में चौकसी, नाम चर्चा घरों और डेरों पर चेकिंग 

Mon, 28 Aug 2017 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Aug 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
alert in zone
पुलिस कैप। - फोटो : अमर उजाला
डेरा प्रमुख राम रहीम की सजा पर आज फैसला होगा। इसको लेकर मेरठ समेत जोन के सभी नौ जिलों में कड़ी चौकसी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार हरियाणा बॉर्डर से जुडे़ जिलों में खास फोकस करते हुए निगरानी और चेकिंग होगी। रविवार को पुलिस फोर्स ने नाम चर्चा घरों और डेरों की गतिविधियां चेक कीं। 
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब में हिंसा के बाद मेरठ जोन में पहले से अलर्ट जारी है। सोमवार को सजा के फैसले को देखते किसी तरह की घटना न हो, इसके लिए सभी थानाध्यक्षों और सीओ को हाईवे और मुख्य मार्गों पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा सीमा से जुडे़ जनपदों पर भी फोकस है। मेरठ और सहारनपुर मंडलों में शामली, बागपत और सहारनपुर जिले इस दृष्टि से संवेदनशील हैं। साथ इन जनपदों में डेरे के अनुयायी भी सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने कहा कि जोन के सभी एसएसपी को चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। बागपत और शामली में बॉर्डर सील किया गया है। यहां निजी वाहनों या ट्रैक्टर ट्रालियों में आने वाली भीड़ पर निगाहें रहेंगी। उन्हें बार्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। प्रत्येक जिले की पुलिस लाइन में रिस्पांस टीमें बना दी गई हैं। इनमें पुलिस के अलावा आरएएफ, आरआरएफ और पीएसी शामिल हैं, जो किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर रवाना होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरों की गतिविधियाें पर नजर
सभी जनपदों में एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो डेरे और नाम चर्चा घरों के बारे में जानकारियां जुटाकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवगत करा रही हैं। पुलिस भी इनकी गतिविधियों पर नजर रखे है। मेरठ में तीन चर्चा घर हैं। इनमें लखवाया, परतापुर की ग्राम भूमि और सूरजकुंड में हैं। इसके अलावा कुछ जगह स्थानीय स्तर पर निजी डेरे भी बने हैं जिन पर खुफिया तंत्र नजर रखे है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को शहर में तीन स्थानों पर नाम चर्चा घरों को चेक किया गया। हालांकि कहीं भी कोई असामान्य गतिविधि नहीं मिली। 

कोट
जिले में लागू धारा 144 का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सभी थाने अलर्ट पर हैं। सभी थाना क्षेत्रों में बैरियर से नाकाबंदी कर चेकिंग की जाएगी। सभी सीओ और एसओ अपने क्षेत्र में निगरानी करेंगे। -मंजिल सैनी दहल, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed