UP: अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- पहले ही चरण में BJP की फिल्म फ्लॉप, हम आए तो खत्म करेंगे अग्निवीर योजना
Mission 2024 : मेरठ पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले ही चरण में भाजपा की फिल्म पहले ही शो में फ्लॉप हो गई है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल हापुड़ रोड के नजदीक बिजली बंबा बाईपास के पास जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा पश्चिम की हवा ने सब पलट दिया है। पहले ही चरण में हवा ने सब पलट दिया है। भाजपा की फिल्म पहले ही शो में फ्लॉप हो गई है। अब कोई इनकी घिसी पिटी कहानी नहीं सुन्ना चाहता। कोई इनके डायलॉग नहीं सुनना चाहता। ना कोई इन्हें वोट देना चाहता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि माहौल बन गया है। यह क्रांति की धरा है। भाजपा से भी आजादी चाहती है। कहा कि यह धरती भाजपा से भी आजादी दिलाएगी। मुख्यमंत्री इतने घबराए हुए हैं कि मेरठ छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। पता चला है कि कई बार आ चुके हैं। अभी भी मेरठ नहीं छोड़ रहे।
यह भी पढ़ें: Election : यूपी की इस लोकसभा पर नजर आया ध्रुवीकरण, अन्य सात सीटों के वोटरों ने भी चौंकाया, पढ़ें खास रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि हिसाब मांग लिया तो यूपी छोड़ना पड़ेगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का सफाया होगा। भाजपा वाले अब गारंटी लेकर आए हैं। यह गारंटी नहीं घंटी है। हमारे पास बाबा भीमराव आंबेडकर की संविधान की गारंटी है। हमें उसे अपनाना है। भाजपा सरकार की गारंटी तो घंटी है। हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे। हम पूरी नौकरी देंगे।
यह भी पढ़ें: पढ़िए खास रिपोर्ट: एकतरफा मतदान की चर्चा ने बदल डाला हवा का रुख, राजपूतों के मतदान केंद्रों ने बढ़ाई बेचैनी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.