फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav has target on BJP in fake NCERT books case at Meerut

अखिलेश का भाजपा पर हमला, ट्विटर पर लिखा- पहले नकली किताब का धंधा करने वालों को नैतिक शिक्षा के पाठ पढ़ाएं

Sat, 22 Aug 2020 03:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav has target on BJP in fake NCERT books case at Meerut
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को भाजपा नेता के गोदाम से 35 करोड़ की एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी गईं। इसी को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि शिक्षा-नीति में बदलाव करने वाली भाजपा पहले अपने उन नेताओं को नैतिक-शिक्षा के पाठ पढ़ाए जो करोड़ों रूपये के 'नकली किताबों' के गोरखधंधे में संलिप्त हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा कि नकली ईमानदारी का चोगा ओढ़े लोगों का सच अब सामने आ गया है।  
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
परतापुर इलाके में शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की करीब 35 करोड़ कीमत की फर्जी पुस्तकें बरामद की गईं हैं। एसटीएफ और परतापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने परतापुर-अच्छरौंडा मार्ग स्थित गोदाम पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। भारी मात्रा में पुस्तकों के साथ ही आधा दर्जन प्रिंटिंग मशीनों को कब्जे में लेते हुए मौके से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया था कि परतापुर-अच्छरौंडा-कांशी गांव के मार्ग पर गोदाम में एनसीईआरटी की फर्जी पुस्तकों का गोदाम होने की सूचना मिली थी। यह गोदाम सुशांत सिटी परतापुर निवासी प्रकाशक सचिन गुप्ता का बताया गया। सचिन की टीएनएचके प्रिंट एंड पब्लिशर के नाम से मोहकमपुर में प्रिंटिंग प्रेस है। गोदाम का सारा सामान सील करने के बाद संयुक्त टीम मोहकमपुर प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची। जहां पर आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए पुस्तकों में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आग बुझाकर कार्रवाई शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता का भतीजा है मास्टरमाइंड, गोदाम में करोड़ों की फर्जी एनसीईआरटी की किताबें देख अफसर हैरान, तस्वीरें

जांच में सामने आया कि प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम में फर्जी पुस्तकें तैयार की जा रही थीं। एसएसपी के अनुसार आरोपी सचिन गुप्ता के मैनेजर सुनील कुमार और सुपरवाइजर अमरीश कुमार समेत डेढ़ दर्जन से पूछताछ की जा रही है।

सचिन की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे कई राज
एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि सचिन गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे होंगे। पता चलेगा कि पूरा नेटवर्क कहां से कहां तक जुड़ा है। चर्चा है कि सचिन गुप्ता को भाजपा के एक बड़े नेता का संरक्षण रहा, ऐसे में इसकी गहराई से जांच की जा रही है कि वह किसके बल पर वह एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों का करोड़ों का कारोबार धड़ल्ले से कर रहा था। शुरुआती जांच में आया है कि मेरठ के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों के प्रकाशक सचिन से जुड़े हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed