{"_id":"601844791ee6e424186d63f7","slug":"akash-massacre-pal-samaj-mahapanchayat-today-trade-association-announced-closure-of-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आकाश हत्याकांड: पाल समाज की महापंचायत आज, व्यापार संघ ने की बाजार बंद रखने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश हत्याकांड: पाल समाज की महापंचायत आज, व्यापार संघ ने की बाजार बंद रखने की घोषणा
Tue, 02 Feb 2021 12:10 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:10 AM IST
सार
रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष ने मंगलवार को बाजार बंद रखने की घोषणा की
विज्ञापन
हंगामा करते आकाश के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर में आकाश के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पाल समाज आज (मंगलवार) को महापंचायत करेगा। रिठानी में महापंचायत के पर्चे बांटकर जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं।
घोपला रोड निवासी आकाश पुत्र रिछपाल की 27 जनवरी को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉ. प्रमोद शर्मा और उनके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया था। हत्यारोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं होने से पाल समाज में आक्रोश है। 28 जनवरी को परिजनों और पाल समाज के लोगों ने घोपला रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ब्रह्मपुरी ने तीन दिन में हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। सोमवार सुुबह रिठानी में पाल समाज की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को सुबह 10 बजे रिठानी में पाल समाज की महापंचायत का निर्णय लिया गया। रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने मंगलवार को बाजार बंद रखने की घोषणा की है।

Trending Videos
सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि पशु चिकित्सक के भाई अजय और अशोक को पुलिस ने हिरासत लिया है। आरोपी दंपती पर 25-25 हजार का इनाम है। जल्द ही धारा 82 के तहत कुर्की कार्रवाई की जाएगी। सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं।
आसपा देगी धरना
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों के लिए आर्थिक मदद की मांग को लेकर तीन फरवरी को आजाद समाज पार्टी कलक्ट्रेट पर धरना देगी। इसमें चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला महासचिव शमीम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आसपा और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता धरने में शामिल होंगे। जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/