{"_id":"617dab4c6fa0347b787b458d","slug":"airtel-company-s-bts-theft-4g-network-disrupted-meerut-news-mrt5630221105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल कंपनी का बीटीएस चोरी, 4जी नेटवर्क बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरटेल कंपनी का बीटीएस चोरी, 4जी नेटवर्क बाधित
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बूचरी रोड पर एयरटेल कंपनी के टावर से बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस)- एल-850 उपकरण चोरी कर लिया गया। इससे आसपास के क्षेत्र में 4जी नेटववर्क भी बाधित रहा। एयरटेल टावर की निगरानी करने वाली इंडस कंपनी के सुपरवाइजर ने लालकुर्ती पुलिस को तहरीर दी। वहीं, सक्रिय नंबरों का डाटा गायब होने का भी अंदेशा है।
बूचरी रोड पर एयरटेल का टॉवर है। आसपास की आबादी को कॉलिंग और 4जी नेटवर्क की सेवा इसी टावर से मिलती है। शुक्रवार रात 11:30 बजे इंडस कंपनी के नोएडा में अलार्म बजा तो कंपनी के सुपरवाइजर हर्ष चौधरी निवासी परिवहनपुरम रुड़की रोड पहुंचे और टावर की जांच की। पता चला कि यहां बीटीएस उपकरण चोरी कर लिया गया है। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची। शनिवार सुबह तहरीर दी गई।
--
सक्रिय डाटा चोरी होने की भी आशंका
बीटीएस की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सक्रिय नंबरों का डाटा चोरी होने की भी आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, एयरटेल के यूपी हैड उदांद्रो श्रीनिवासन ने बताया कि इंडस कंपनी टावर की निगरानी करती है। कुछ घंटे के लिए नेटवर्क में दिक्कत रही होगी। उसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
--
कंपनी के ही कर्मचारी पर शक
- इंडस कंपनी के सुपरवाइजर ने पुलिस को बताया कि बीटीएस किसी व्यक्ति के काम का नहीं है। इसका प्रयोग केवल टावर में किया जा सकता है। आशंका है कि कंपनी के ही किसी कर्मचारी से ऐसा किया है। सुपरवाइजर ने बताया कि एयरटेल कंपनी के पास ही उसकी दूसरी चॉबी है। पुलिस की जांच जारी है।
--
अब तक तीन बीटीएस हो चुके हैं चोरी
इंडस कंपनी के दो कार्यालय बने हैं। एक कार्यालय तो गुरुग्राम में है और दूसरा सेक्टर 63 नोएडा में है। जब भी कोई टावर से बीटीएस चोरी होता है तो उसकी सीधा अलार्म नोएडा के इंडस कंपनी के ऑफिस में बजता है। मेरठ से अब तक तीन बीटीएस चोरी हो चुके हैं। पहली चोरी 29 अक्तूबर को हसनपुर कलीम में हुई है, जबकि दूसरा मामला सदर बाजार थाना एरिया के आबलेन पर 19 अक्तूबर को हुआ है। यहां से भी टावर से बीटीएस चोरी कर लिया गया था। अब तीसरा मामला बूचरी का सामने आया है।