{"_id":"5fce08208ebc3ecf7e4e7c40","slug":"agricultural-laws-will-ruin-farmers-says-desh-khap-chaudhary-surendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे: देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे: देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह
Mon, 07 Dec 2020 04:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:16 PM IST
सार
- बड़ौत में खाप चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते किसान नेता
विज्ञापन
khap chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। आज बड़ौत में पंचायत बुलाई गई है। देशखाप के अलावा आसपास के विभिन्न संगठनों को भी पंचायत में बुलाया गया है।
पत्रकार वार्ता में सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए तीन कृषि कानून बनाए हैं। थांबा चौधरी यशपाल सिंह, किसान नेता मुनेश बरवाला, नरेश ठेकेदार, सुभाष खड़खड़ी, राजेंद्र चौधरी, गौरव तोमर शामिल रहे।
लोयन गांव में ओमवीर सिंह के आवास पर किसानों की पंचायत संपन्न हुई। आठ दिसंबर को मलकपुर मिल गेट पर जाम लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, ढिकाना गांव में किसान नेता मनवीर तेवतिया ने कहा सरकार एमएसपी पर नया कानून बनाकर किसानों के साथ न्याय करें। भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने कहा कि तीनों कृषि कानून जितने किसानों के लिए हानिकारक हैं, उतने ही व्यापारी और आम आदमी के लिए नुकसान दायक हैं। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे आंदोलन में किसानों का साथ दे।
किसान बोले, कृषि कानून वापस ले सरकार
सिरसली गांव में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला महासचिव राजू तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार को किसान हित में कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेना चाहिए। आठ दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद का पूर्ण समर्थन करने का भी आम सहमति से निर्णय लिया गया। रणबीर सिंह, सुभाष तोमर, रामनिवास, ओमवीर सिंह, रणबीर, बिल्लू, दीपक, इंद्रवीर, वीरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, रामपाल, रविंद्र तोमर, कालूराम, जसवंत आदि मौजूद रहे।