{"_id":"60b91dc18d132b088a5749ea","slug":"after-the-statement-of-the-molestation-victim-the-accused-will-be-jailed-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता के बयान के बाद आरोपी को होगी जेल, हॉस्पिटल में कंपाउंडर ने किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता के बयान के बाद आरोपी को होगी जेल, हॉस्पिटल में कंपाउंडर ने किया था दुष्कर्म
Thu, 03 Jun 2021 11:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:51 PM IST
सार
पुलिस ने मुकदमा छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया है, जबकि युवती दुष्कर्म होने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
13 साल की नाबालिग के साथ मध्यप्रदेश में बलात्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बीमार युवती से दुष्कर्म करने वाले कंपाउंडर को पुलिस ने 24 घंटे बाद भी जेल नहीं भेजा। पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद आरोपी को पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक युवती बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने मंगलवार को उसे हापुड़ रोड स्थित केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप कि हॉस्पिटल के कंपाउंडर ने युवती को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। 5 दिन बाद जब युवती हॉस्पिटल से घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कंपाउंडर कासिम निवासी घोसीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया है, जबकि युवती दुष्कर्म होने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जाएगी।