फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the divorce, the soldier raped, made video

तलाक के बाद सिपाही ने किया बलात्कार, बनाई वीडियो

Wed, 15 Nov 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Nov 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
After the divorce, the soldier raped, made video
महिला के साथ बलात्कार

बागपत। प्रेम विवाह करने वाले सिपाही ने अपनी पत्नी को पहले तलाक दिया। फिर उसके बाद दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। काफी समय तक ब्लैकमेल किया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगरः बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से बलात्कार, पति को बांधकर खेत में छोड़ा
विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि बड़ौत के एक युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। करीब तीन साल पहले उसने प्रेम विवाह किया। आरोपी पति उसको लोनी क्षेत्र में किराए के मकान में लेकर रहता था। कुछ समय बाद उनके बीच मनमुटाव हो गया । बाद में उनका तलाक हो गया । इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाई। उसको काफी समय तक ब्लैकमेल करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी कहा तहरीर पर जांच शुरू कर दी।

पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

नौकरी के बहाने सामूहिक ‌ दुष्कर्म, हुई गर्भवती

After the divorce, the soldier raped, made video
रेप

बागपत। एक युवती को नौकरी देने का झांसा देकर हिमाचल प्रदेश में ले जाकर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में शिकायत की। बड़ौत क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसका अपने ममेरी बहन की ससुराल शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र में आना-जाना था। आरोप है कि ममेरी बहन का देवर महतपुर (हिमाचल) प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता था। आरोपी युवक ने उसको नौकरी लगवाने का झांसा दिया। दो सितंबर को उसको अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया। रात को देर होने पर आरोपी युवक उसको अपने कमरे पर ले गया। वहां उसके परिजन भी थे। आरोपियों ने उसको खाने में नशीला पदार्थ मिलकर खिलाया। इसके बाद दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसकी वीडियो भी बना ली। मुंह खोलने पर आरोपी ने धमकी दी कि उसकी वीडियो वायरल की जाएगी। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। इससे वह भयभीत है। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed