फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman gangraped in front of husband and child in muzaffarnagar at gunpoint

मुजफ्फरनगरः बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से बलात्कार, पति को बांधकर खेत में छोड़ा

Sat, 07 Oct 2017 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोपा (मुजफ्फरनगर)
अमर उजाला ब्यूरो, भोपा (मुजफ्फरनगर) Updated Sat, 07 Oct 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
woman gangraped in front of husband and child in muzaffarnagar at gunpoint
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
मुजफ्फरनगर में गंगनहर पटरी पर शुक्रवार को कार सवार चार लोगों ने ढाई माह के मासूम बालक की गर्दन पर चाकू रखकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के पति को तमंचों की बटों से पीटा और उसके हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया।  पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह शुक्रवार को अपने पति और ढाई माह के बच्चे के साथ छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में दवाई लेने गई थी। सुबह करीब 11 बजे ये बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, रास्ते में गंगनहर पटरी पर गांव निरगाजनी के पास कार सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि आगे पटरी टूटी है, दूसरी तरफ से चले जाओ।
विज्ञापन


दूसरी ओर से कुछ दूर जाने पर उन्हें कार सवारों ने बाइक के आगे कार लगाकर रोक लिया और ढाई माह के बच्चे की गर्दन पर छुरी रख दी। बच्चे को मारने की धमकी देकर दंपति को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के फरार होने के बाद महिला खेत से बाहर आई, पटरी से भैंसा-बुग्गी लेकर गुजर रहे किसान को घटना की जानकारी दी। किसान ने फोन कर डायल 100 सेवा और ग्रामीणों को बताया, इसके बाद पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसके पति को बंधनमुक्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed