फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the beating, the young mans ear was cut off from the mouth

नशे में धुत मेरठ कालेज के कर्मचारी ने युवक का कान काटा

Sun, 17 Oct 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
After the beating, the young mans ear was cut off from the mouth
मारपीट होने पर युवक का कान मुंह से काटकर किया अलग
विज्ञापन

मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड पर नशे में धुत कार सवार ने युवक के साथ मारपीट करते हुए उसका कान काटकर अलग कर दिया। आरोपी मेरठ कालेज का अस्थायी कर्मचारी बताया जा रहा है, जो फरार हो गया। युवक की मां ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवीनगर निवासी तुषार आनलाइन कंपनी में काम करता है। शनिवार शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। सिविल लाइन क्षेत्र में वेस्टर्न कचहरी रोड पर रांग साइड से आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। तुषार बाइक रोककर ई-रिक्शा चालक को उठाने लगा। इसी दौरान कार सवार दो युवकों से तुषार की गालीगलौज हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। नशे में धुत्त कार चालक ने तुषार के कान को मुंह से काटकर अलग कर दिया। तुषार बुरी तरह दर्द से कराहने लगा। आरोपी युवक तो भाग गया, जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कान काटने वाला मेरठ कालेज के कंप्यूटर विभाग में अस्थायी कर्मचारी के रूप में तैनात चिराग चिकारा बताया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान मुकेश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

मां बोली, बेटे की तो जिंदगी खराब हो गई
मां नीलम सिविल लाइन थाने आ गई और बेटे के कटे कान को देखकर खूब रोई। नीलम बेटे को लेकर सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने कहा कि अब कान नहीं जुड़ पाएगा। नीलम ने कहा कि उसके बेटे की जिंदगी खराब हो गई। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शैंकी वर्मा भी थाने आ गये। उन्होंने इंस्पेक्टर से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नशे में धुत शख्स ने युवक का मुंह से कान काटा है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed