फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After reaching Kithauli, the accused said, who will come forward, will kill him.

किठौली पहुंचकर बोला आरोपी, जो सामने आएगा मार देंगे

Wed, 15 Dec 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
After reaching Kithauli, the accused said, who will come forward, will kill him.
किठौली पहुंचकर बोला आरोपी, जो सामने आएगा मार देंगे
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी की हत्या करने के बाद मां-बेटी ने जानी थाने में सरेंडर किया तो दुष्कर्म पीड़िता युवती का मामा गांव किठौली पहुंच गया। उसने एलान किया किया जो भी सामने आएगा, उसे मार देंगे। तेजपाल के घर जाकर कहा कि मंदिर के पास शव पड़ा है, जाकर उठा लो। इसके बाद आरोपी ने गांव के लोगों को कोल्डड्रिंक पिलाकर जश्न भी मनाया। पूर्व प्रधान की हत्या से ग्रामीणों में आरोपियों के प्रति जबरदस्त गुस्सा है।
चलती रही गोलियां, राहगीर बनाते रहे वीडियो
घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर तेजपाल सिंह के खेत हैं। पुलिस का दावा कि तेजपाल पर गोलियां बरसाईं गई, तो वहां से गुजर रहे लोग वीडियो बना रहे थे। गोली चलने से पहले दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई थी। लोगों ने तेजपाल सिंह को बचाने की कोशिश नहीं की और न ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस वीडियो हासिल करने कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पहले दरोगा और फिर तेजपाल ने किया था दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि एक ही खानदान के दो पक्षों में रंजिश चल रही है। आरोपी की भांजी पांच साल पहले लापता हो गई थी। दूसरे समुदाय के तीन युवकों को पकड़कर ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंपा गया था। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा संजीव डोगरा लड़की को होटल ले गए और दुष्कर्म किया। इस मामले में दरोगा सस्पेंड हुआ था। लड़की अपने रिश्तेदार के पास किठौली गांव चली गई थी। लड़की ने तेजपाल और उसके बेटे अंकित पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसका मुकदमा जानी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जमीन की भी बताई रंजिश
पुलिस का दावा है कि तेजपाल की जमीन मेरठ-बागपत रोड पर आ रही है और आरोपी की जमीन मेन रोड से हटकर है। दोनों एक ही खानदान के हैं। बंटवारे को लेकर दोनों पक्षोें में विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है।
तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद
ग्रामीणों ने बताया है कि तीन दिन पहले भी दोनों परिवारों के लोगों में विवाद हुआ था। तेजपाल पक्ष ने परिवार की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में गांव में पंचायत भी हुई। हालांकि, पुलिस ने थाने में कोई तहरीर न आने की बात कही।
इंस्पेक्टर की मेज पर रख दी पिस्टल
तेजपाल की हत्या के बाद महिला अपनी बेटी के साथ दुपट्टे में पिस्टल लपेटकर शाम चार बजे जानी थाने पहुंची। महिला ने कहा कि हमने तेजपाल को मार दिया है। पुलिस को विश्वास नहीं हुआ तो महिला ने इंस्पेक्टर की मेज पर पिस्टल रख दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने किठौली गांव में दबिश दी, जहां से महिला के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

महिला बोली, फिर दुष्कर्म की देता था धमकी
महिला ने कहा कि तेजपाल की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। तेजपाल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। कभी जमीन को लेकर परेशान करता था तो कभी बेटी से फिर दुष्कर्म करने की धमकी देता था। पुराने मामले में भी समझौते के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने दोनों को रात में महिला थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed