फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Mayawati statement Chandra Shekhar ravan got sick became unconscious

मायावती के बयान के बाद बिगड़ी चंद्रशेखर 'रावण' की तबीयत, चक्कर आने के बाद हुए बेहोश

Sun, 16 Sep 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 16 Sep 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
After Mayawati statement Chandra Shekhar ravan got sick became unconscious
चंद्रशेखर उर्फ रावण को चारपाई पर लिटाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बसपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान बुआ-भतीजे के रिश्ते को नकारे जाने के कुछ देर बाद ही चंद्रशेखर की तबीयत सहारनपुर के छुटमलपुर स्थित अपने आवास पर अचानक खराब हो गई। परिजनों के मुताबिक चंद्रशेखर  का स्वास्थ्य लंबी थकान और आराम न करने के कारण खराब हुुआ है। जानें क्यों बिगड़ी चंद्रशेखर 'रावण' की तबीयत:-
विज्ञापन


 

कुछ देर के लिए चक्कर आने के कारण वे बेहोश भी हुए। इसके बाद समर्थक उन्हें आराम कराने के लिए उनके घर ले गए जिसके बाद शाम तक चंद्रशेखर ने किसी से मुलाकात नहीं की। परिजन रिहाई के बाद से लगातार मिलने आने वाले लोगों को देर रात तक समय देने के कारण हुई थकान को इसकी वजह मान रहे हैं। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रविवार की  दोपहर एक बजे सहारनपुर से यहां पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने श्मिलने आने वाले लोगों के साथ मुलाकात की। समर्थकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और महागठबंधन को समर्थन की बात दुहराई।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दलित विरोधी मोदी के 56 इंच के सीने को भी देख लिया जाएगा। समर्थकों के साथ बात करने के दौरान ही करीब दो बजे सतीश रावत के घेर में अचानक चंद्रशेखर को चक्कर आ गया और वह  गिरने को हुए तो दो समर्थकों ने उन्हे चारपाई पर लिटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

After Mayawati statement Chandra Shekhar ravan got sick became unconscious
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

हल्की बेहोशी के बाद सामान्य होने पर उन्हें घर पर ले जाया गया। इसके बाद शाम तक किसी को भी उन्हें नहीं मिलने दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने चन्द्रशेखर की तबीयत खराब होने की पुष्टि की है। विनय रतन सिंह ने बताया कि खानपान के शैडयूल में डिस्टर्ब होने और थकान के कारण चन्द्रशेखर को एसिडिटी की शिकायत हो गई है। कुछ आराम के बाद उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी। 

16 सितंबर को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने के लिए रविवार को भी दिन भर यहां समर्थक और राजनीतिक लोग पहुंचते रहे। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया के प्रदेश अध्यक्ष मौ0 कामिल ने दुपहर के वक्त यहां पहुंच कर करीब तीन घंटे का समय चंद्रशेखर के साथ बिताया।  

विज्ञापन

रविवार की सुबह साढे सात बजे चंद्रशेखर कुछ साथियों के साथ सहारनपुर के लिए रवाना हो गया था। इसके बाद वह करीब साढे 12 बजे वहां से वापिस हरिजन कालोनी स्थित अपने आवास पहुंचा। इसी दौरान मौहम्मद कामिल की अपने साथियों के साथ चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने जुटे लोगों से कहा कि बीते पांच हजार साल से दलितो का उत्पीडन किया जा रहा है। मोदी सरकार में दलितों एवं मुसलमानों को गौरक्षा के नाम पर सताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भी इस्लाम से प्रभावित थे और बाबा साहेब को लगता था कि दलितों के हितों की रक्षा इस्लाम की शिक्षाओं से ही की जा सकती है। इससे पूर्व सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे पूर्व एमएलसी आशु मलिक एवं मजाहिर हसन मुखिया ने भी घंटा भर तक चंद्रशेखर से अकेले में बात की। बसपा से विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हाजी अहसान कुरैशी भी चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed