फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Additional District Judge Raju Prasad died of a heart attack

अपर जिला जज राजू प्रसाद का हृदयाघात से निधन

Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Additional District Judge Raju Prasad died of a heart attack
अपर जिला जज राजू प्रसाद का हृदयाघात से निधन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में तैनात अपर जिला जज 45 वर्षीय राजू प्रसाद का हृदयाघात से निधन हो गया। वे अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित हुए थे और चार दिन पहले ही स्वस्थ होकर घर पहुंचे थे। सोमवार सुबह उन्हें सीने में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत हुई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर किया गया।
अपर जिला जज राजू प्रसाद को 29 अप्रैल कोे कोरोना संक्रमित होने के बाद नगर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। फेफड़ों में संक्रमण होने पर उन्होंने अपना उपचार गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम में कराया था। तबियत में सुधार होने पर तीन-चार दिन पूर्व वह बिजनौर आ गए थे। सोमवार को फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन का पता चलने पर जिला जज अतुल गुप्ता अस्पताल में पहुंचे और शोक जताया। गंगा बैराज पर एडीजे के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजू प्रसाद जनपद रमाबाईनगर से स्थानांतरित होकर बिजनौर जिले में आए थे। उन्होंने 17 अप्रैल 2019 को सीजेएम का पद संभाला था। इसके बाद वह लघुवाद न्यायाधीश रहे और प्रोन्नत होकर वर्ष 2019 में ही एडीजे बने।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीजे मनु कालिया, एडीजे ओपी वर्मा, एडीजे योगेश कुमार, एडीजे अनिल कुमार, एसपी देहात संजय सिंह, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, एडीजीसी प्रमोद कुमार शर्मा, आनंद जंघाला सहित अनेक अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे, स्वस्थ होकर वह अपने घर पहुंच गए थे। सोमवार सुबह वह टहलने गए और उसके बाद आकर नाश्ता किया। अचानक ही उन्हें सीने में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें नगर के पुलकित हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई - सीएमओ विजय कुमार गोयल

अधिवक्ताओं ने जताया शोक
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत पंवार, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रामेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चौधरी, कुलदीप सिंह, नवदीप सिंह आदि ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed