{"_id":"60ac0f218ebc3e7fec2ccb2c","slug":"action-will-be-soon-on-hospital-meerut-news-mrt539728011","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, पुलिस ने प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, पुलिस ने प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
समर हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित समर हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। पुलिस की ओर से अस्पताल के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। मेडिकल थाना क्षेत्र के समर हॉस्पिटल में शेयरों को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले भी हॉस्पिटल में कई बार विवाद हो चुके हैं। इसे लेकर काफी किरकिरी हुई है।
इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम ने बताया कि तीन दिन पहले भी समर हॉस्पिटल में हुई मारपीट के मामले में केस पंजीकृत हुआ है। इसके आधार पर समर हॉस्पिटल की खामियों की रिपोर्ट प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेज दी। इसमें लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी शामिल है।
दोनों विभाग के अधिकारी जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। पुलिस दावा कर रही है कि समर हॉस्पिटल का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल लिया है। इसके आधार पर सारी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर पड़ताल कर रहे हैं।