फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action on Nutima Hospital: Meda sents notice, Atul Pradhan says fight for patients will continue

न्यूटिमा हॉस्पिटल पर होगी कार्रवाई: मेडा ने भी भेजा नोटिस, अतुल प्रधान बोले-जारी रहेगी मरीजों के लिए लड़ाई

Tue, 21 Nov 2023 08:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 08:49 AM IST
सार

 मेरठ के न्यूटिमा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर सकता है। वहीं मेरठ विकास प्रािधकरण ने भी पार्किंग के मामले में न्यूटिमा अस्पताल को नोटिस भेजा दिया है। उधर सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि मरीजों की लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Action on Nutima Hospital: Meda sents notice, Atul Pradhan says fight for patients will continue
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ हॉस्पिटल में मरीज के पर्चे पर दवाई का नाम लिखने की बजाय कोड लिखकर बिक्री का मामला बड़ा गंभीर है, यह मानते हुई डीएम दीपक मीणा ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन को एडीएम वित्त की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


डीएम का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद न्यूटिमा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई हो सकती है। सपा विधायक अतुल प्रधान पर जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगे हैं कि वह हॉस्पिटल का बिल पूरा दिए बगैर मरीज को तीमारदारों के साथ मिलकर ले गए थे। वहीं जांच रिपोर्ट में हॉस्पिटल पर विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


विधायक का आरोप था कि अस्पताल में मरीज के पर्चे पर दवाई का नाम नहीं, बल्कि कोड लिखा जाता है, जिसके चलते तीमारदार को मजबूरन हॉस्पिटल के अंदर मेडिकल स्टोर से ही दवाई चार गुना महंगी खरीदनी पड़ती है। सिक्योरिटी गार्ड, तीमारदारों के साथ बदसलूकी करते हैं। यह सभी आरोप जिला प्रशासन की रिपोर्ट में पुष्ट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडा ने न्यूटिमा को भेजा नोटिस, 21 दिन में हटाएं पार्किंग
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने न्यूटिमा अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ. संदीप कुमार गर्ग को नोटिस भेजा है। इसमें पारित नक्शे के अनुरूप बेसमेंट की पार्किंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। टीम को बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर ब्लड बैंक, लैब आदि का संचालन मिला है। मामले में कमिश्नर ने अपील को निस्तारित करते हुए सचिव प्राधिकरण को एक महीने में बेसमेंट में नक्शे के अनुरूप पार्किंग के निर्देश दिए हैं। मेडा ने 21 दिन में बेसमेंट में अन्य गतिविधियां बंद कर पार्किंग की व्यवस्था को नोटिस जारी कर दिया है।

प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि प्लॉट संख्या 148/1 खसरा संख्या 2190 मैसर्स न्यूटिमा हेल्थ केयर प्रा. लि. गढ़ रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध तृतीय तल पर स्वीकृत मानचित्र के अतिरिक्त क्षेत्रफल कवर करते हुए निर्माण कार्य किया गया है। इसके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। स्थल पर पार्किंग हेतु आरक्षित भूमि पर अन्य क्रियाएं जैसे लैब, ब्लड बैंक आदि का संचालन किया जा रहा है। इस कारण 20 अक्तूबर 2021 को पार्किंग स्थल को सील करने के आदेश जारी किए गए थे।

इस मामले में डाॅ. संदीप गर्ग ने कमिश्नर के यहां अपील की थी, जिस पर 18 नवंबर 2022 को निस्तारण हुआ। अपील निस्तारित कर दी गई है और अपीलार्थी को स्वीकृत मानचित्र में पार्किंग के लिए आरक्षित स्थल पर 40 प्रतिशत क्षेत्र में किए गए पार्टीशन को हटाने के लिए एक महीने का समय दिया है। सचिव प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि एक माह में मानचित्र का निस्तारण करें। तय समय में अगर अपीलार्थी द्वारा पार्किंग स्थल में किए गए अस्थाई निर्माण को नहीं हटाया जाता है तो प्राधिकरण 20 अक्तूबर 2021 के आदेश के क्रम में कार्रवाई कर आख्या दे। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन ने बताया कि नोटिस में 21 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

दिनभर लगा रहता है जाम
न्यूटिमा अस्पताल में बेसमेंट में पार्किंग स्वीकृत है, जबकि सड़क पर ही पार्किंग कराई जाती है। ऐसे में सड़क संकीर्ण हो गई है। व्यस्ततम मार्ग पर पार्किंग से दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। कई बार जाम के कारण वाहन चालकों में मारपीट भी हो चुकी है। प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट को भी गलत बताया।

पूरा भुगतान दिए बिना मरीजों को ले जाते हैं अतुल : न्यूटिमा प्रबंधन
न्यूटिमा अस्पताल का मामला फिर से तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को न्यूटिमा अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान के आरोपों को निराधार बताया, साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में दिए गए कई तथ्यों में गलत बताया।

न्यूटिमा के चिकित्सकों ने कहा कि सीमा प्रधान ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में एक रात का पांच लाख रुपये बिल का जिक्र किया था, जबकि बच्चे का बिल 2.92 लाख का था, जिसमें से 1.2 लाख रुपये ही भुगतान हुआ था। यह बिल मरीजों का एक माह का था, एक रात का नहीं। विधायक अतुल प्रधान अपने 30-40 समर्थकों के साथ आए थे और पूरे बिल का भुगतान कराए बिना मरीज को ले गए थे।

विधायक अपने समर्थकों के साथ ऐसा कई सालों से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीज ने कभी भी फार्मेसी या एनआईसीयू में डॉक्टर से बाहर से दवाई लेने का अनुरोध नहीं किया था। हॉस्पिटल खुद ही सब दवाइयां उचित छूट पर देता है। हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में तैनात फार्मासिस्ट और बाउंसरों द्वारा मरीज के तीमारदारों से कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया।

गुजरात कोर्ट ने भी राहुल गांधी केस में कहा था कि किसी नेता का उच्चारण तो आम जनता से बेहतर व सामंजस्य बनाए रखने का होना चाहिए, न्यायालय में बार-बार गलती करने पर राहुल गांधी को भी दंडित किया था। प्रेस कांफ्रेंस में न्यूटिमा अस्पतालों के प्रबंधक व चिकित्सक मौजूद रहे, जिनमें डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. विश्वजीत बैंबी, डॉ. शालीन शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. हरिराज सिंह तोमर, डॉ. रोहित कांबोज, डॉ. सुधि कांबोज और डॉ. श्वेता गर्ग रहे।

मरीजों के लिए लड़ाई जारी रहेगी : अतुल प्रधान 
सरधना विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि वह मरीजों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उन्हें जेल जाना पड़े तो वह इसके लिए तैयार हैं, लेकिन गरीब मरीजों के हित के लिए आवाज उठानी बंद नहीं करेंगे। आमरण अनशन करेंगे। बताया कि उन्होंने आईएमए के चिकित्सकों से मिलने का समय मांगा था, मगर उन्हें मिलने का समय नहीं मिला है। आईएमए के चिकित्सक जहां चाहे उन्हें अकेले बुला सकते हैं। मीडिया के सामने बुलाकर अपना पक्ष रख सकते हैं और उनका पक्ष सुन सकते हैं। उनकी लड़ाई चिकित्सकों के खिलाफ नहीं है, उन चिकित्सकों के खिलाफ है जो अनाप शनाप बिल बनाकर जनता का शोषण करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed