{"_id":"5fb120fd8ebc3e9bcc42d598","slug":"accused-rescued-by-his-parents-while-sog-team-went-to-arrest-in-a-murder-case-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित को पकड़ने पहुंची एसओजी टीम के साथ धक्का-मुक्की, आरोपी छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित को पकड़ने पहुंची एसओजी टीम के साथ धक्का-मुक्की, आरोपी छुड़ाया
Sun, 15 Nov 2020 06:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Nov 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रविवार को फलावदा क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने पहुंची एसओजी टीम के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर दी और आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फलावदा में पिछले सप्ताह धंजू गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी गुरदीप को पकड़ने के लिए रविवार दोपहर को पुलिस पहुंची थी। यहां एसओजी टीम ने आरोपी को पकड़कर जीप में डाल लिया और लेकर चल दी।
विज्ञापन
वहीं इसी बीच गुरदीप के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया और जीप को रोक लिया और एसओजी टीम के साथ धक्का मुक्की कर दी। इस दौरान परिजनों ने टीम से आरोपी गुरदीप को छुड़ाकर भगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पल्लवपुरम थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने आरोपी की काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस मामले में आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/