फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of getting work done for ISI, victim came to complain

युवक की आपबीती: झांसा देकर दुबई ले गए, पासपोर्ट-मोबाइल छीना, न दिया खाना, ISI के लिए काम कराने का आरोप

Tue, 05 Mar 2024 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर नौकरी का झांसा देकर दुबई ले जाने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Accused of getting work done for ISI, victim came to complain
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ईरा गार्डन निवासी युवक ने कुछ लोगों पर दुबई ले जाकर पाकित्सानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे पुलिस मे शिकायत करने पर धमकी दी जा रही है। कार्यालय में एसएसपी के न मिलने पर पीड़ित मंगलवार को उनसे मिलने की बात कहकर वापस लौट गया।

विज्ञापन


ईरा गार्डन निवासी जावेद ने बताया कि वह ट्रैवल्स का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान उसका काम बंद हो गया। उसके फ्लैट के नीचे वाले परिवार के लोगों ने उसे दुबई में अपनी तांबे-पीतल की फैक्टरी में नौकरी देने की पेशकश की। बताया कि 2000 रुपये दिरहम सैलरी देंगे और तुम्हारा सारा कर्जा उतार देंगे। आने-जाने, खाने पीने रहने आदि का समस्त खर्चा भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RLD: जयंत नहीं लड़ेंगे चुनाव, सांगवान पर खेला दांव, 87 साल बाद चौधरी परिवार बतौर प्रत्याशी नहीं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 11 नवंबर 2022 को उसे टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। वहां जाते ही उसका पासपोर्ट व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट की और खाना भी नहीं दिया। उसके कई फर्जी खाते खुलवाए और कई कंपनी के फर्जी आईडी कार्ड बनाकर उसमें फर्जी पदों पर पोस्टिंग दर्शाकर बैंकों से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, चैक बुक व लोन लिया और भारतीय बैंकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। 

इन लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसमें इनके अलावा पाकिस्तान निवासी अली हसन भी है। वह भी उसे धमकाता था कि मेरे डी कंपनी से संबंध हैं। हम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कार्य करते हैं। इन लोगों ने दुबई व भारत में अकूत संपत्ति अर्जित कर रखी है। 19 मार्च 2023 को इन लोगों ने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह प्रार्थी वहां से जान बचाकर एयरपोर्ट पर पहुंचा, लेकिन पासपोर्ट न होने के कारण भारत नहीं आ सका। 

यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल विस्तार: वेस्ट UP से मंत्री पद की दौड़ में RLD के दो नाम सबसे आगे, औपचारिक घोषणा का इंतजार

उसी रात आरोपी एयरपोर्ट पर आए और कार में जबरदस्ती डाल कर रेगिस्तान में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। उसने किसी तरह हाथ जोड़कर जान बचाई। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि हमारा कार्य करने से पहले यहां से जाने की कोशिश की तो मारकर रेगिस्तान में दबा देंगे। उसके फर्जी कागजातों पर क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड और चेक बुक बैंक से ले ली। 

उसके सभी डॉक्यूमेंट्स अभी भी आरोपियों के कब्जे में है। आरोपी दुबई में कई लोगों को बहला-फुसला कर नौकरी का झांसा देकर ले जाते हैं। मानव तस्करी व मानव अंगों की तस्करी करते हैं। बैंकों से लोन लेकर रुपये हड़प लेते हैं। 

भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनको गिरफ्तारी की धमकी देकर भगा देते हैं। 21 अप्रैल 2023 को आरोपियों ने उसे 2000 दिरहम देकर वापस भारत भेज दिया। साथ ही धमकी दी कि भारत में हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed