फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for sexual exploitation under the pretext of marriage.

Meerut News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for sexual exploitation under the pretext of marriage.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने गांव खेडी मनिहार निवासी युवक पर चार साल तक शादी का झांसा देकर देह शोषण करने, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी शाहाब को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। पीड़िता का आरोप है कि दूध देने आने वाले आरोपी युवक ने धोखे से उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। शादी से भी इन्कार कर दिया। अब वह जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ पंकज लवानिया ने मवाना थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने सीओ के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता की डाक्टरी कराई और बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शाहाब को हिरासत में लिया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed