{"_id":"62de2cf61c46e707ba3c3ca8","slug":"accident-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-highway-police-transport-dead-body-to-mortuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचाया
Mon, 25 Jul 2022 11:27 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:27 AM IST
सार
मेरठ में नेशनल हाइवे पर रविवार देर रात हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाइवे पर रविवार देर रात हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में युवक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया।
विज्ञापन
जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव निवासी 47 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र बलजीत हाईवे पर एक भंडारे में काम कर रहा था। काम खत्म कर व्यक्ति अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक कई फुट हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से युवक लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:पुरा महादेव में आज से मेला शुरू: 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विज्ञापन
पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो पाई। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी।
मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि शव को मेडिकल पहुंचा दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की जानकारी जुटाई जाएगी।