फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident: two died one injured after speedy truck collided with a bike in bijnor

बिजनौर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत तीसरा गंभीर

Mon, 07 Jan 2019 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Jan 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Accident: two died one injured after speedy truck collided with a bike in bijnor
accident

यूपी के बिजनौर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया । 

विज्ञापन


थाना अफजलगढ़ के भूतपुरी सुआवाला मार्ग पर गन्ना सेंटर के समीप तेजरफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल युवक को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नरसिंह (21) पुत्र धर्मपाल सिंह , नन्हें सिंह (25) पुत्र बत्तू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक अरविंद पुत्र रघुनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों शेरगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों युवक आसफाबाद के निकट बन रहे नाले पर मजदूरी कार्य करने जाते थे। आज सुबह तीनों बाइक पर सवार होकरी मजदूरी के लिए निकले थे लेकिन इसी बीच ये दर्दनाक हादसा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed