{"_id":"5f9d132743a5e25c4e1048ef","slug":"accident-on-eastern-peripheral-expressway-and-one-died-and-two-injured-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Sat, 31 Oct 2020 01:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शरफाबाद के समीप धान काटने वाली मशीन को पीछे से ट्रक ने मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
खेडी मुल्लेपुर कला फतेहगढ़ निवासी अवतार सिह पुत्र सुरजीत अपने साथी हैप्पी और हंसराज के साथ धान काटने की मशीन लेकर बागपत से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने मशीन में टक्कर मार दी। हादसे में चालक अवतार सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि हैप्पी और हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जेल में सक्रिय हैं ये शातिर बदमाश, अब सामने आई ये बड़ी बात, पश्चिमी यूपी में कैसे थमेंगी वारदात
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/