{"_id":"62f2059f75e2ad25ad24cb3d","slug":"accident-in-bijnor-two-died-one-injured-in-parag-van-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in BIjnor: पराग वैन की टक्कर से दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in BIjnor: पराग वैन की टक्कर से दो की मौत, एक घायल
Tue, 09 Aug 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार देर रात हुए एक बड़े हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां बिजनौर के काली मंदिर चौराहे पर पराग मिल्क वैन ने सोमवार देर रात कार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shrikant Tyagi arrested : श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने तीन लोगों के साथ दबोचा
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हलदौर थाना क्षेत्र के गांव चांदानग्ली मोहनपुर निवासी मेहर सिंह(25) पुत्र रणवीर सिंह, किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी वरीश कुमार उर्फ बब्बल(31) पुत्र संजीव कुमार, देवेंद्र(45) पुत्र ओमप्रकाश कार से बिजनौर से से वापस अपने गांव चांदानग्ली मोहनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान बिजनौर शहर से निकलते ही काली मंदिर चौराहे पर चक्कर चौराहे की तरफ से आ रहे पराग वैन ने कार को टक्कर मार दी|सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे में घायल मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मेहर सिंह और वरीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।