फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested Shrikant Tyagi from Meerut district for misbehaving with woman

Shrikant Tyagi arrested : श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने तीन लोगों के साथ दबोचा

Tue, 09 Aug 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Aug 2022 11:37 AM IST
सार

Shrikant Tyagi arrested in Meerut: महिला से बदजुबानी करने वाले श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है।नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर जनपद में भी पुलिस सतर्क हो गई थी। 

विज्ञापन
Police arrested Shrikant Tyagi from Meerut district for misbehaving with woman
Shrikant Tyagi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला से बदजुबानी करने वाले श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर जनपद तक पुलिस सतर्क हो गई थी। हालांकि मेरठ में पुलिस उच्चाधिकारियों ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की अभी तक पुष्टि नहीं की है। वहीं नोएडा पुलिस के उसे नोएडा लेकर जाने की चर्चा है।

विज्ञापन


बता दें कि नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर जनपद में भी पुलिस सतर्क हो गई थी। सोमवार को श्रीकांत की लॉकेशन सहारनपुर मिलने की चर्चा रही। हालांकि, अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए, फिर भी एसएसपी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Suicide In New York: 'बेटियों को पालूं या ट्रक की EMI दूं', पति के तानों से तंग आकर मंदीप ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र में दबिश दी थी। पुलिस ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार मेडिकल क्षेत्र के लखमीविहार में रहते हैं। हालांकि पुलिस दबिश में उसका कोई सुराग नहीं लगा था। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर 25000 का इनाम रखा हुआ था। आज सुबह नोएडा पुलिस ने उसे परतापुर थानाक्षेत्र सेे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को पूरे दिन चर्चा रही कि श्रीकांत त्यागी की अंतिम लॉकेशन सहारनपुर में मिली है। उसने यहां से अपने परिजन को फोन किया। इसके बाद मोबाइल फोन को स्वीच ऑफ कर लिया। तेजी से यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut Double Murder: नानी-धेवती की हत्या में पुलिस का बड़ा खुलासा, बेटी दामाद को उठाया, 20 लाख के जेवरात मिले

सेक्टर-93 स्थित सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण के लिए अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। अर्जी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी।

जिला न्यायालय के सभी गेट पर जांच शुरू कर दी गई। वहीं, रविवार रात ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पीड़िता को धमकाने और हंगामा करने वाले श्रीकांत के छह समर्थकों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed