{"_id":"62f885f9823ee2796b7eeddd","slug":"accident-constable-posted-in-bulandshahr-died-during-treatment-after-his-car-overturned-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 20 फीट नीचे गिरी सिपाही की कार, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 20 फीट नीचे गिरी सिपाही की कार, अस्पताल में मौत
Sun, 14 Aug 2022 10:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:50 AM IST
सार
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादस में सिपाही अरुण कुमार की जान चली गई। हादसा कार पलटने से हुआ। कार हाईवे से 20 फीट नीचेे जाकर गिरी। अस्पताल में उपचार के दौरान सिपाही की मौत हुई है।
विज्ञापन
सिपाही की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शनिवार देर रात यूपी पुलिस के सिपाही की मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मेरठ के थाना परतापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला शेर खान उर्फ जैनपुर निवासी अरुण कुमार (35) वर्षीय पुत्र भूपेंद्र सिंह जोकि बुलंदशहर के थाना नरसैना में सिपाही था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज: फोन से बरामद 70 पेज की पीडीएफ फाइल में बताया आतंक फैलाने का तरीका, आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
बताया गया कि देर रात करीब 11:00 बजे वह अपनी कार से अपने घर के लिए निकला था। जैसे ही उसकी कार मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर खरखौदा थाना क्षेत्र के नए गांव स्थित पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट नीचे गिर गई। जिसमें अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से अरुण कुमार को पहले खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण बाद में उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात्रि अरुण कुमार की मौत हो गई। हादसे की खबन सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।