फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident: Bike rider dies after being hit by a tractor, family members cleared the blockade in three hours

Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने तीन घंटे में खोला जाम, बीमार पिता का सहारा था आलम

Wed, 09 Oct 2024 12:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Oct 2024 12:25 PM IST
सार

रोहटा रोड पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक माैत हो गई। वह अपने बीमार पिता का इकलाैता सहारा था। बेटे की माैत के बाद गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम लगाए रखा।

विज्ञापन
Accident: Bike rider dies after being hit by a tractor, family members cleared the blockade in three hours
सड़क हादसे में माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में रोहटा रोड पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पूठखास निवासी आलम (22) पुत्र अकरम व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आलम को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन ने मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, नायब तहसीलदार और सीओ दौराला मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास निवासी जावेद ने पुलिस को बताया कि उनका मौसेरा भाई आलम पत्थर की ठेकेदारी का काम करता था। मंगलवार सुबह आलम अपने साथी मासूम के साथ बाइक से मेरठ काम पर जा रहा था। इसी बीच लखवाया गांव के सामने पीछे से आ रहे ईटों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। जिसके बाद ट्रैक्टर का पिछला टायर आलम के पैरों के ऊपर से उतर गया। जिसमें युवक के दोनों पैर कुचल गए। वहीं मासूम सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।

यह भी देखें:  Bijnor Case: दो महीने के बच्चे को मां ने मार डाला, दिल दहला देगी ये वारदात | UP Crime |Amar Ujala UP

डीएम को बुलाने पर अड़े परिजन, दुकानें कराईं बंद
जाम लगा रहे परिजनों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम के दौरान जमकर हंगामा भी किया गया। इस दौरान पुलिस ने एहतियातन रोहटा रोड की दुकानों बंद करा दीं। सपा से जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक भी परिजनों को समझने के लिए मौके पर पहुंचे। सीओ व विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी खोल लीं।

बीमार पिता का सहारा था आलम
जावेद ने बताया कि आलम बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। आलम के पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। जिस कारण वह घर पर ही रहते हैं। छोटी बहन नरगिस की शादी हो चुकी है। दूसरी छोटी बहन नगमा व छोटा भाई है। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। ग्रामीण व परिजनों ने किसी तरह बेबस पिता को संभाला। पिता के आंसू देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

मौसेरे भाई ने काम पर जाने के लिए किया था मना जावेद व अल्ताफ ने बताया कि घर से बाइक पर निकलने के बाद आलम उन्हें रास्ते में मिला था। जिस पर दोनों भाइयों ने काम पर जाने के लिए मना कर दिया था। लेकिन आलम परिवार की जिम्मेदारी की बात कहकर काम पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed