फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abhyudaya Yojana: Preparation will be done with projector and hi-tech library

अभ्युदय योजना: प्रोजेक्टर और हाईटेक लाइब्रेरी से होगी तैयारी, छात्र-छात्राओं के आड़े नहीं आएगी धन की कमी

Wed, 05 Apr 2023 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 10:25 AM IST
सार

उप्र सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में 16 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया था। जहां सिविल परीक्षा की तैयारी इस बार छात्र-छात्राएं प्रोजेक्टर और हाईटेक लाइब्रेरी से करेंगे।

विज्ञापन
Abhyudaya Yojana: Preparation will be done with projector and hi-tech library
अत्याधुनिक लाइब्रेरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ सिविल परीक्षा की तैयारी इस बार छात्र-छात्राएं प्रोजेक्टर और हाईटेक लाइब्रेरी से करेंगे। तैयारी करने में छात्र-छात्राओं के धन की कमी आड़े नहीं आएगी। क्योंकि सरकार इस साल आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर बनाने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कई सुविधाएं देगी। इसके लिए एसडी सदर और जीआईसी में सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। जिसमें इस बार दो हजार छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए आज विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का भी चयन किया जाना है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल में शुरू हुई थी अभ्युदय योजना
उप्र सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में 16 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया था। पहले साल मंडल स्तर पर योजना की शुरुआत की थी। लगातार दो साल तक मेरठ शहर में सेंटर संचालित करके तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि 400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करके मेरठ का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: अवैध कॉलोनी पर एक्शन, चला बुलडोजर, राज्यरानी पांच व नौचंदी एक्सप्रेस चार दिन नहीं चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
अभ्युदय सेल के सहायक प्रभारी रविकांत शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के लिए छात्र-छात्राएं 15 अप्रैल तक वेबसाइट - www.maymeerut.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर कोचिंग के संबंध में सभी जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। अभी तक 1170 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। जिनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है।

शिक्षकों का आज होगा साक्षात्कार
योजना के तहत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं की तैयारी कराने के लिए 30 विषय विशेषज्ञों ने आवेदन किए हैं। जिनका मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में गठित पर्यवेक्षण समिति बुधवार दोपहर 12 बजे से विकास भवन में साक्षात्कार लेगी। योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

विकास भवन में खुलेगी लाइब्रेरी, नोट्स भी होंगे तैयार
प्रतियोगिता में सफलता के लिए छात्र-छात्राओं की मजबूत तैयारी कराई जाएगी। पहली बार इन बच्चों के लिए पर्याप्त किताबें उपलब्ध कराने के लिए विकास भवन में लाइब्रेरी खोली जाएगी। इतना ही नहीं नोट्स भी तैयार करके छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे। इतना ही नहीं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सामान्य ज्ञान की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed