फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aam aadamee paartee kee kisaan mahaapanchaayat ko milee anumati

सीएम अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत को मिली मंजूरी, तैयारियों में जुटे आप कार्यकर्ता

Mon, 22 Feb 2021 01:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
aam aadamee paartee kee kisaan mahaapanchaayat ko milee anumati
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आम आदमी पार्टी की 'किसान महापंचायत' को थाना स्तर से अनुमति मिल गई है। उन्होंने आवेदन में तीन से पांच हजार लोगों की अनुमानित संख्या लिखी, तब बात बनी। इससे पहले आप पदाधिकारियों ने 30 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी थी। जिसे थानाध्यक्ष कंकरखेड़ा ने नामंजूर कर दिया था।

विज्ञापन


आप के जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि अनुमति के लिए दोबारा आवेदन किया है। थाने से अनुमति मिल गई। बाकी की प्रक्रिया भी सोमवार तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह महापंचायत रोहटा रोड स्थित संस्कृति रिसॉर्ट में की जाएगी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति खोलेगा असली राज, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने किया किसान नेताओं को सम्मानित
रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बुलावे पर दिल्ली गए किसान नेताओं और खाप के चौधरियों को केजरीवाल ने सम्मानित किया। मेरठ से गए भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहां से लौटे कुलदीप त्यागी ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे भी आंदोलनकारी रहे हैं। लोकतंत्र में हर आदमी को अपने हक के लिए आंदोलन करने का अधिकार दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed