{"_id":"5c86c7adbdec22146f514532","slug":"aadhaar-card-linked-to-more-than-one-agency-holding-software","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर से पकड़े एक से अधिक एजेंसियों पर जुड़े आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर से पकड़े एक से अधिक एजेंसियों पर जुड़े आधार कार्ड
Tue, 12 Mar 2019 02:10 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:10 AM IST
सार
- एक ही आधार कार्ड दो राशन एजेंसी पर लिंक होने पर साफ्टवेयर खारिज कर रहा नाम
- यूनिट जुड़वाने के नाम पर कार्ड धारक को खर्च करने पड़ रहे हैं 100 से 200 रुपये
विज्ञापन
AADHAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
मशीनों से राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने और डुपलीकेसी को खत्म करने के लिए शुरू की गई व्यवस्था में सॉफ्टवेयर ने वार करना शुरू कर दिया है। शहर में ऐसे कई राशन कार्ड धारक सामने आ रहे हैं जिनके आधार कार्ड लिंक करते ही नाम राशन कार्ड से खारिज हो रहे हैं। इनको दोबारा से जुड़वाने के लिए लोगों को जहां जन सुविधा केंद्रों पर 100 से 200 रुपये देने पड़ रहे हैं वहीं विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सोमवार को फूलबाग कॉलोनी के राशन कार्ड धारकों ने डीएसओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने राशन कार्ड से नाम काटे जाने का आरोप लगाया है।
राशन कार्डों को आधारकार्ड से जोड़ा जा रहा है। वह भी कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का होगा, ताकि परिवार का कोई भी सदस्य राशन विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर मशीन के माध्यम से राशन ले सके। जैसे ही सभी राशन कार्ड धारकों से आधार कार्ड लेकर लिंक करने का काम शुरू हुआ तो काफी परिवार ऐसे सामने आ रहे हैं जिनके आधार कार्ड किसी दूसरी दुकान पर लिंक मिल रहे हैं। ऐसे सभी सदस्यों के नाम को सॉफ्टवेयर खारिज कर रहा है। इसे लेकर राशन कार्ड धारक परेशान हैं। सही होने के बाद भी उनके नाम राशन कार्ड से कट रहे हैं। सपा नेता सलीम सिद्दीकी ने कहा कि नवीन उपभोक्ता शाहपीर गेट दुकान की कार्ड धारक हुमा के परिवार की चार यूनिट, शाहजहां के राशन कार्ड से चार नाम, फरजाना के राशन कार्ड से दो नाम कट गए। रसीदनगर मुमताज अली की दुकान पर आशमा परवीन के तीन नाम, मेहरुनिशा के तीन नाम काट दिए गए। इसी प्रकार फूलबाग कालोनी निवासी एवं पार्षद नीरज सिंह ने बताया कि कालोनी के काफी परिवारों के राशन कार्ड से यूनिट दी गई हैं जिसकी शिकायत जिलापूर्ति विभाग में कई बार कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जल्द होगा समाधान
जिन राशन कार्ड धारकों के नाम सॉफ्टवेयर ने खारिज कर दिए हैं। वह कार्ड धारक दोबारा से यूनिट जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी सदस्यों को जुड़वाने का प्रयास है। -विकास गौतम, जिलापूर्ति अधिकारी