{"_id":"5f50a4df8ebc3e545756a26d","slug":"a-youth-went-missing-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर से मेरठ आ रहा सर्राफा कारीगर रास्ते में लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर से मेरठ आ रहा सर्राफा कारीगर रास्ते में लापता, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 03 Sep 2020 01:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर से मेरठ आ रहा सर्राफा कारीगर रास्ते में ही लापता हो गया। उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना देहली गेट में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मेरठ के पूर्वा महावीर निवासी हिसबुद्दीन मलिक उर्फ राजू सर्राफा कारीगर है। एक सितंबर की सुबह 11.30 बजे वह सोने के सम्बंध में बुलंदशहर गया था। उसी दिन शाम को करीब साढ़े छह बजे मेरठ वापसी होना बताया। देर रात तक भी वह अपने घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कुछ भी पता नहीं चलने पर परिवार वालों ने बुधवार देर शाम थाना देहली गेट पर पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में फिर उठे मुठभेड़ पर सवाल, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया है कि हिसबुद्दीन मालिक का बुलंदशहर के एक सराफा कारीगर पर करीब एक किलो सोना बकाया था। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस सभी तथ्यों पर छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर देहली गेट राजेंद्र त्यागी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/