फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth of another community caught with a girl from Himachal Pradesh in muzaffarnagar

Muzaffarnagar: हिमाचल की युवती के साथ दूसरे समुदाय का युवक पकड़ा, भाजपा और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sun, 07 Aug 2022 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Aug 2022 10:29 AM IST
सार

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम सिंह मोतला को सूचना मिली कि नई आबादी मोहल्ले का युवक हिमाचल प्रदेश की हिंदू समाज की युवती को लेकर आया है। इस पर कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना तिराहा के निकट युवक-युवती को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए।

विज्ञापन
A youth of another community caught with a girl from Himachal Pradesh in muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की युवती को लेकर आए नगर निवासी दूसरे वर्ग के युवक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद कार्रवाई के लिए भाजपा और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने कोतवाली जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। फिलहाल युवक-युवती पुलिस हिरासत में है। युवती के परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम सिंह मोतला को सूचना मिली कि नई आबादी मोहल्ले का युवक हिमाचल प्रदेश की हिंदू समाज की युवती को लेकर आया है। इस पर कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना तिराहा के निकट युवक-युवती को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। मामले की सूचना पर हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी युवक और उसके अन्य साथियों पर रासुका लगाने की मांग की। इंस्पेक्टर ने किसी तरह मामला शांत किया। हंगामा करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मदन छाबड़ा समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक सात आठ साल से हिमाचल में कारपेंटर का काम करता था। वही पर उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। लड़की बालिग है। वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ आई है और अपने परिजनों के संपर्क में है। फिर भी एहतियात के तौर पर लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। - संजीव कुमार,  इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed