फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth has died and father, two brother injured in accident on rohta road in Meerut

दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर के नीचे कुचल गया युवक, मौके पर मौत, पिता व दो भाई घायल

Fri, 22 Sep 2023 01:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ में रोहटा रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक युवक ट्रैक्टर के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके पिता और दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A youth has died and father, two brother injured in accident on rohta road in Meerut
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में रोहटा रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ई-रिक्शा में सवार होकर मजदूरी के लिए जा रहे तीनों भाई व पिता को ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें से एक भाई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर चालक ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव निवासी जयप्रकाश ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। जयप्रकाश के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह अपने तीनों बेटे मोनू, रोहन व रोहित के साथ ई-रिक्शा से फाजलपुर किसी काम से जा रहा था। बताया गया कि जयप्रकाश ई-रिक्शा चला रहा था, जबकि तीनों बेटे ई-रिक्शा में पीछे बैठे थे। इसी बीच लखवाया गांव के सामने पीछे से आ रहे ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन

वहीं, लगभग 27 वर्षीय मोनू उछलकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पहिया युवक के सिर के ऊपर से उतर गया। जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रोहन, रोहित व जयप्रकाश घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

उधर, सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर रहागीरों को आगे के लिए रवाना किया। पुलिस ट्रैक्टर को लेकर चौकी पर आ गई।

यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ

विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घायलों का उपचार चल रहा है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed