फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth died in a road accident in Rohta of Meerut district

UP: ट्रैक्टर-ट्रॉले से कुचलकर युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर लगाया जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

Sat, 16 Dec 2023 09:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉले से कुचलकर मौत हो गई। वहीं, गुस्साए लोगों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
A youth died in a road accident in Rohta of Meerut district
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में शनिवार की रात किनौनी शुगर मिल के सामने गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉले से कुचलकर बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किनौनी शुगर मिल के सामने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद और जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भूषण (32) पुत्र जयचंद गांव चिरौड़ी थाना दौराला जिला मेरठ रोहटा थाना के गांव किनौनी में अपने मामा बागे के यहां रह रहा था। बताया गया कि भूषण पेंटर का काम करता था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात लगभग आठ बजे बाइक पर सवार होकर भूषण किसी काम से किनौनी शुगर मिल से कैथवाड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह किनौनी शुगर मिल के सामने पहुंचा तो गन्नों के ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉले ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

अनुसूचित जाति के युवक की मौत को लेकर मौके पर समाज के काफी लोग और रिश्तेदार पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर शुगर मिल के सामने ही जाम लगा दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।

यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान 

विज्ञापन

इसे लेकर दलित समाज के सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने शुगर मिल के सामने जाम लगा दिया। जिससे शुगर मिल में आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गईं। मौके पर पुलिस बल मौके पर मौजूद और और जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed