फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth dead body have found in a village at Saharanpur

सहारनपुर: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Oct 2020 05:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
A youth dead body have found in a village at Saharanpur
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा निवासी व्यापारी आदेश धीमान (33 वर्षीय) का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। व्यापारी की दोनों टांगे जमीन पर मुड़ी हुई थीं, लेकिन उनके एक पैर में जूता नहीं था। व्यापारी के गले में उनकी पेंट और शर्ट से बना फंदा डाला हुआ था। पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है, लेकिन व्यापारी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


आदेश धीमान प्लास्टिक का दाना बनाकर सप्लाई करते थे। उन्होंने भगवानपुर (रुड़की) में प्लास्टिक दाना बनाने की यूनिट लगा रखी थी। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे उन्होंने अपनी मां को कॉल करके बताया कि नानौता जा रहा हूं, इसके बाद गांव में आएंगे। देर रात तक आदेश घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और रात में ही उनको तलाशना शुरू कर दिया, मगर आदेश का कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह गांव नवादा के जंगल में ग्रामीणों ने बाग में पेड़ से शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पेड़ पर लटके शव की पहचान घाटहेड़ा निवासी आदेश के रूप में हुई। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के पास ही आदेश की बाइक पड़ी मिली और उनके बैग के कागज भी वही बिखरे पड़े मिले। आदेश के भाई सुनील ने रामपुर मनिहारान थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में पोस्टमार्टम होने पर आदेश का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। आदेश के परिवार में उसकी पत्नी और दो साल की बेटी है। उनका एक भाई बैंक में नौकरी करता है। 

यह भी पढ़ें: निलंबित दरोगा इंतसार अली ने आखिर कटवाई दाढ़ी, एसपी ने किया बहाल, ये था पूरा मामला

हत्या की तरफ इशारा कर रहे हालात 
प्रारंभिक जांच में पुलिस आदेश की मौत को आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौके के हालात हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। आदेश की दोनों टांगे जमीन पर मुड़ी हुई थी, जबकि पेड़ का टहना भी झुका हुआ नहीं था। इस दशा में फंदे पर बगैर झूले मौत कैसे हो सकती थी। आदेश की आंखें बंद थीं और उसकी गर्दन बाईं तरफ झुकी हुई थी। एक पैर में जूता भी नहीं था। 

आत्महत्या नहीं कर सकता हमारा भाई - सुशील 
आदेश के भाई सुनील और सुशील का कहना है कि आदेश की आर्थिक स्थिति ठीक थी, किसी का कर्ज का बोझ उस पर नहीं था। परिवार में भी कोई विवाद नहीं था, फिर वह आत्महत्या क्यों करेगा। उन्हें शक है किसी ने आदेश की हत्या की और शव पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। 

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया घटना की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed