{"_id":"5d51840c8ebc3e6cf035e9f4","slug":"a-young-man-was-swept-away-in-a-river-on-the-day-of-bakrid-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम में बदली बकरीद की खुशी, नदी की तेज धारा में बह गया शादाब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम में बदली बकरीद की खुशी, नदी की तेज धारा में बह गया शादाब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 12 Aug 2019 08:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Aug 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और नीचे शादाब का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में नगीना-हरेवली मार्ग पर बहने वाली खारी नदी के रपटे को पार करते एक बाइक सवार तेज धारा में बह गया। सूचना पर बढ़ापुर पुलिस चार गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और बाइक सवार की नदी में तलाश की, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव राजूपुरा निवासी शादाब (33) शेरकोट स्थित मस्जिद में इमाम हैं। सोमवार को वह बाइक से बकरीद मनाने के लिए मस्जिद से चला था। करीब सुबह सात बजे नगीना-हरेवली मार्ग पर खारी नदी के पास पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने पानी अधिक होने के कारण रपटे को पार करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना और बाइक को तेज रफ्तार से चलाकर रपटे को पार करने की कोशिश करने लगा। रपटे के बीच पहुंचा तो पानी के तेज धारा के कारण वह बाइक समेत नदी में बह गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह पानी की तेज धारा में बह गया जबकि उसकी बाइक को बाहर निकाल लिया गया। बाइक में मिले कागजात से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बढ़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ के यातायात को रोक दिया।
विज्ञापन
एसडीएम गजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। गांव बेनीपुर के चार गोताखोरों को बाइक सवार की तलाश के लिए नदी में उतारा। उधर, गांव बेनीपुर के प्रधान दीपक कुमार, पूर्व प्रधान चिरंजी सिंह भी अपने समर्थकों के साथ बाइक सवार की तलाश में जुटे रहे लेकिन शादाब का कुछ पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर पहुंचे पिता रियासत अली ने बताया शादाब उनके तीसरे नंबर का बेटा है। उनके सात बेटे हैं व एक बेटी है। शादाब का एक बेटा और बेटी है।
विज्ञापन
सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और शादाब की तलाश किए जाने की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/