{"_id":"5f62fec44dcdf6055022eeed","slug":"a-young-man-died-by-drowning-in-the-ganges-during-ancestral-immersion-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पितृ विसर्जन के दौरान गंगा में डूबा युवक, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पितृ विसर्जन के दौरान गंगा में डूबा युवक, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, तलाश जारी
Thu, 17 Sep 2020 11:45 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
पंकज की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार को एक व्यक्ति गंगा में डूब गया। घटना की सूचना लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं युवक के गंगा में डूबने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बता दें कि किरतपुर थाने के गांव बहादरपुर निवासी पंकज गुरुवार सुबह पितृ विसर्जन के लिए बालावाली गंगा पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय वह गंगा में डूब गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पंकज की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पंकज का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में लटका मिला मैनेजर का शव, बेड पर पड़ी थी पत्नी की लाश, मासूम बच्ची की हालत गंभीर
विज्ञापन
बताया गया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। कोहरे के दौरान घाट पर स्नान करते हुए पंकज गंगा में डूब गया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/