{"_id":"5f62ef04fc7b213d722b6a3b","slug":"a-hotel-manager-commits-suicide-with-his-wife-after-giving-poison-to-her-daughter-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में लटका मिला मैनेजर का शव, बेड पर पड़ी थी पत्नी की लाश, मासूम बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में लटका मिला मैनेजर का शव, बेड पर पड़ी थी पत्नी की लाश, मासूम बच्ची की हालत गंभीर
Thu, 17 Sep 2020 10:37 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के एवरेस्ट होटल के मैनेजर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं इसी कमरे में होटल मैनेजर की पत्नी का शव भी बेड पर पड़ा हुआ मिला। जबकि पांच वर्ष की बच्ची गंभीर हालत में थी। पति-पत्नी का होटल के कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा और सदर बाजार पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अरविंद (40 वर्ष) रोडवेज डिपो के सामने एवरेस्ट होटल में एक साल से मैनेजर था। लॉकडाउन में होटल बंद हुआ तो मैनेजर अपने घर चला गया। लॉकडाउन के बाद होटल खुला तो 10 दिन पहले ही मैनेजर अरविंद अपनी पत्नी के साथ होटल के कमरे में रहने लगा। गुरुवार सुबह होटल मालिक लोकेश को होटल के कर्मचारियों ने सूचना दी कि जिस कमरे में मैनेजर हैं। वह अंदर से बंद है और दरवाजा नहीं खोला जा रहा है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अरविंद का शव फंदे से लटका था। जबकि होटल मैनेजर की पत्नी का शव बेड पर ही पड़ा था। वहीं उनकी पांच वर्ष की बच्ची भी गंभीर हालत में थी, पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के ब्रह्मपुरी में छत से कूदी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल की बेटी, मौत
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि होटल मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि मैनेजर की पत्नी की भी जहरीला पदार्थ से मौत हुई है। पुलिस यह भी मान रही है कि छोटी बच्ची को भी जहरीला पदार्थ दिया गया है। पूरे मामले में जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/