फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man committed suicide by hanging in police line at Saharanpur city

यूपी: युवक ने पुलिस लाइन में फांसी लगाकर दी जान, माता-पिता की पहले ही हो चुकी मौत

Tue, 28 Jan 2020 12:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jan 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging in police line at Saharanpur city
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में पुलिस लाइन के एक क्वार्टर में 18 वर्षीय युवक संसार सिंह मलिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह युवक पुलिस कर्मचारी का बेटा था। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से उसकी पुलिस में नौकरी की तैयारी चल रही थी। युवक मूल रूप से शामली के गांव कुड़ाना का रहने वाला था। युवक की मां की भी मौत हो चुकी है। पुलिस माता-पिता की मौत के बाद से तनाव और परिजनों से कहासुनी को आत्महत्या का कारण मान रही है। 

विज्ञापन


शव के पोस्टमार्टम से पहले अस्पताल पहुंचे पुलिस लाइन के कुछ कर्मचारियों और परिवार के लोगों ने बताया कि संसार सिंह मलिक उर्फ सतनाम पुलिस लाइन के क्वार्टर में दादी सुमित्रा के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि रात साढ़े ग्यारह बजे वह बाहर से मकान पर आया था। यहां पहले वह काफी देर तक रोया। इसके बाद उसकी दादी के साथ कुछ कहासुनी हुई। वह खुद की जान देने की बात करने लगा। उसने पंखे पर फंदा लगाने की कोशिश की तो दादी ने बचाने का प्रयास किया। मगर वह नहीं माना और बाद में अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है संसार सिंह के पिता रामबीर सिंह भी पुलिस में थे। उनकी मौत के बाद ही संसार सिंह को पुलिस में नौकरी दिलाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। मगर इससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन


पोता ही था दादी का सहारा, जान बचाने की करती रही कोशिश
संसार सिंह ही दादी का सहारा था। वह उसके साथ ही लंबे समय से यहां रह रही थी। अस्पताल में पुलिस लाइन से पहुंचे आकाश तोमर, सतीश आदि ने बताया कि दादी ने पोते को बचाने की कोशिश की। उसने संसार सिंह के हाथों से चुन्नी छीन ली थी। मगर इसके बाद उसने शॉल से फंदा लगाकर जान दे दी। संसार सिंह के नाक और अंगूठे पर नीलेपन के साथ कुछ निशान भी देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

काश... ऐसा कदम न उठाता
पुलिस लाइन में क्यू ब्लाक के क्वार्टर में यह घटना हुई। आसपास रहने वाली कुछ महिलाओं ने कहा कि काश संसार सिंह ऐसा कदम न उठाता। उसके पिता और मां की मौत पहले ही हो चुकी है। दादी को पोते का ही सहारा था। अब पुलिस में उसे नौकरी भी मिल जाती। लेकिन इससे पहले ही वह भी दुनिया छोड़कर चला गया।

सुसाइड नोट नहीं मिला : एसएसपी
इस घटना के बारे में एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सिपाही के बेटे की आत्महत्या के मामले में स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आया है। लेकिन घरेलू विवाद या अन्य वजह हो सकती है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वह बाहर से आया तो कुछ देर तक रोया। इसके बाद यह कदम उठा लिया।

एक सप्ताह में हुई दो घटनाएं
पुलिस लाइन में एक सप्ताह के अंदर ही आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। इस युवक की खुदकुशी से पहले पुलिस लाइन के ही एक क्वार्टर में एक सिपाही की पत्नी ने फंदे पर लटककर अपनी जान दी थी। पुलिस लाइन में ऐसी घटनाओं से आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

दादा ने ही निभाई पिता की जिम्मेदारी
पुलिस के अनुसार वैसे तो रामबीर सिंह, युवक संसार सिंह के दादा थे। लेकिन उसके पिता की मौत के बाद से रामबीर सिंह ने संसार सिंह को गोद लेते हुए आगे सारी जिम्मेदारियां निभाई। इस नाते के साथ ही अब संसार, रामबीर की पुलिस सेवा के आधार पर आगे पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहा था।

काफी जिद्दी, गुस्सैल भी था युवक
पुलिस लाइन में रहने वाले कुछ परिवारों के लोगों ने बताया कि यह युवक काफी जिद्दी और गुस्सैल भी था। गुस्से में मोबाइल फेंकने जैसी घटनाएं होना भी बताया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed