फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man attacked a girl with knife in a village of Bijnor

शादी तय होने से नाराज युवक ने चाकू से किए युवती पर ताबड़तोड़ प्रहार, फिर खुद का भी किया ये हाल

Sat, 06 Jun 2020 08:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jun 2020 08:10 PM IST
सार

  • घर में घुसकर युवती पर चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार 
  • आरोपी युवक ने खुद को भी कर लिया घायल, युवती की शादी तय होने से था नाराज 
  • गांव मोहम्मदपुर देवमल की घटना, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ रेफर

विज्ञापन
A young man attacked a girl with knife in a village of Bijnor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में युवती की शादी तय होने पर एकतरफा प्रेम में घिरे युवक ने घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने खुद को भी पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर देवमल की है। शनिवार सुबह करीब दस बजे गांव इनामपुरा निवासी मरगूब मोहम्मदपुर पहुंचा। उस वक्त युवती मकान के बरामदे में हैंडपंप पर बर्तन साफ कर रही थी। आरोप है कि मरगूब ने युवती के पेट में चाकू से तीन वार कर दिए। लहूलुहान हालत में युवती शोर मचाती हुई घर के अंदर भागी तो घर के आंगन में गिर गई और बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद घर से बाहर निकले मरगूब ने पेट में चाकू मारकर खुद को भी घायल कर लिया। शोर शराबा होने पर युवती के परिजनों ने मरगूब को पकड़ने की कोशिश की तो, आरोपी ने उन पर भी हमले की कोशिश की। इसके बाद मरगूब भी बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच मरगूब के परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए। पुलिस युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में भी दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी

इलाके में फैली सनसनी 
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला है। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। कुछ दिन बाद ही निकाह होने वाला था। मरगूब युवती से निकाह करना चाहता था, लेकिन युवती ने परिजनों की मर्जी से ही निकाह करने की बात कही थी। इसी से नाराज होकर आरोपी मरगूब ने युवती पर हमला कर दिया। 
 
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता का कहना है कि युवक और युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। युवती के भाई की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed