बिजनौर: गुलदार ने हमला कर महिला को मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गई महिला को गुलदार ने हमला करके मार डाला। वन विभाग मामले को जानवर का हमला मानने से इंकार कर रहा है। जबकि मृतका के परिवार वाले गुलदार द्वारा हमला करने की बात कह रहे हैं।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव चमरू नवादा निवासी राजपाल की पत्नी शमला अपनी दो जेठानियों और पुत्री के साथ पशुओं के लिए चारा लेने के लिए बुधवार को जंगल गई थी। शमला (45) पर खेत में चारा काटते समय गुलदार ने हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार गंभीर रूप से घायल शमला को छोड़कर फरार हो गया। शमला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शमला पर हमले से कुछ ही देर पहले मृतका महिला की पुत्री जूली, जेठानी सोमी व सरोज चारा रखने के लिए खेत से बाहर आईं थीं। गुलदार ने शमला को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। महिला के गले पर गंभीर घाव होने से उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। गुलदार को पुलिस व अन्य लोगों ने घटना के कुछ देर बाद भी क्षेत्र में देखा।
यह भी पढ़ें: गुलदार ने रोकी रफ्तार... एक घंटे तक दहशत में रहे लोग, इस रूट पर जरूर बरतें सावधानी
सूचना मिलते ही नगीना देहात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर वन विभाग व पुलिस आमने सामने आ गई है। वन विभाग घटना को जानवर का हमला होने से इंकार कर रहा है, जबकि पुलिस और मृतका के घरवालों का कहना है कि शमला की जान गुलदार के हमले गई है।
नहीं लगता जानवर के हमले का मामला
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि गुलदार इस तरह से हमला नहीं करता है। यह किसी जानवर के हमले का मामला नहीं लगता है। फिर भी मौके पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। कांबिंग करके गुलदार के पंजे के निशान देखे जाएंगे।
परिजनों ने दी गवाही
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों ने आंखों के सामने गुलदार के हमला करने की बात कही है। गुलदार के हमले में ही महिला की मौत हुई है। वन विभाग के अफसरों को वह बुलाते रहे पर कोई नहीं आया। बिना मौके के निरीक्षण व परिजनों से बात किए बगैर कैसे कह सकते हैं कि गुलदार के हमले में महिला की मौत नहीं हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/