{"_id":"63722df95995962cb218e0a0","slug":"a-woman-has-ruckus-in-ssp-office-in-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : SSP ऑफिस पर बिलखती रही महिला, जमकर हंगामा, फैक्टरी मालिक पर लगाया ये बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : SSP ऑफिस पर बिलखती रही महिला, जमकर हंगामा, फैक्टरी मालिक पर लगाया ये बड़ा आरोप
Mon, 14 Nov 2022 11:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:28 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में एक महिला ने SSP ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया।पीड़ित महिला ने फैक्टरी मालिक पर बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने एसएसपी ऑफिस के बाहर किया हंगामा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बागड़ियान निवासी पूनम सोमवार दोपहर 12 बजे एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। यहां आते ही उन्होंने रोना-बिलखना शुरू कर दिया। वह जोर से चिल्लाने लगीं और इंसाफ की गुहार करने लगीं। कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने पूनम को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह रोती रहीं। करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि एक स्पोर्ट्स फैक्टरी मालिक ने उसके 84 लाख रुपये हड़प लिए हैं। वह पांच माह से थाने के चक्कर काट रही है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। बार-बार एसएसपी के ऑफिस में घुसने की कोशिश रही पूनम को बामुश्किल सीओ की गाड़ी में बैठाया गया। यहां से ले जाते समय महिला ने कूदने का भी प्रयास किया, बाद में किसी तरह उसे महिला थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश
पूनम कश्यप के मुताबिक, वह सात साल से सोतीगंज स्थित फैक्टरी में सिलाई का काम करती थीं। आरोप है कि मालिक से 84 लाख के लेन-देन का विवाद है। मालिक उन्हें फटकार लगाकर भगा देते हैं। केस दर्ज होने के बाद से वह लगातार पुलिस से गुहार लगा रही हैं, मगर इंसाफ नहीं मिला। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ कैंट रूपाली राय चौधरी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से चार की मौत, सैकड़ों बीमार, मजबूरी में घर छोड़ रहे लोग
थाने से जाते ही फैक्टरी मालिक के घर पर लगा दिया ताला
सीओ की गाड़ी से महिला थाने ले जाने के कुछ देर बाद पूनम को आश्वासन देकर पुलिस ने छोड़ दिया। यहां से जाने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि मामले में आरोपी स्पोर्ट्स फैक्टरी मालिक के सोतीगंज स्थित घर पर ताला लगा दिया गया है। आरोप है कि पूनम ने ही यह ताला लगाया है। उस समय स्पोर्ट्स फैक्टरी मालिक का परिवार दिल्ली गया हुआ था।