बिजनौर: दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, हमले में महिला की मौत, दीवार के निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
बिजनौर समाचार : दीवार के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं हमले में एक महिला की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में दीवार के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे भी चले। वहीं झगड़े में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव मोहल्ड़पुर के रहने वाले पवन कुमार का गांव के ही गिरधारी पक्ष से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम पवन पक्ष मंदिर की ओर से रास्ते में दीवार का निर्माण रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देर रात दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ।
आरोप है कि गिरधारी पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पवन पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें पवन की मां कृष्णा देवी, पिता शेर सिंह, भतीजा राजीव घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
वहीं चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी को मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार दौरान उसकी की मौत हो गई। मृतक महिला के बेटे पवन की तहरीर पर भीम सिंह, अर्जुन, महेंद्र, रवि, राजेंद्र, सत्येंद्र, शुभम, वीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत